फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: दिखना चाहते हैं उम्र से भी ज्यादा युवा? विशेषज्ञ ने बताए इसके मूलमंत्र, अभी से शुरू करिए पालन

Sat, 13 Jan 2024 08:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jan 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
how to look young forever know habits that can keep you young in hindi
फिटनेस को कैसे ठीक रखें - फोटो : Pixels


हम सभी की उम्र लगातार बढ़ रही है और जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे चेहरा ही नहीं, बल्कि शरीर के बाकी हिस्से पर भी बढ़ती उम्र का असर दिखाई देने लगता है। जैसे-जैसे उम्र चालीस, पचास और उससे अधिक होती है, उसका असर चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है। मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगतीं हैं और यहां तक कि सजगता, शक्ति और फ़ुर्ती भी कमतर हो जाती है। यह उम्र बढ़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया है। 

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका पालन करके आप उम्र बढ़ने के लक्षणों को न सिर्फ रोक सकते हैं साथ ही अपनी आयु से युवा भी दिख सकते हैं। 

how to look young forever know habits that can keep you young in hindi
नियमित व्यायाम के लाभ - फोटो : iStock

नियमित व्यायाम की आदत

व्यायाम न करने से मसल्स आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक तेजी से शिथिल और कमजोर पड़ने लगती है। शिथिलता की इस प्रक्रिया का मुकाबला करने में व्यायाम मदद करता है क्योंकि ये रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और आपके मसल्स को बेहतर, तना हुआ और मजबूत रखता है। यह आपके दिल को भी फिट रखता है। आपके मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है और एंडोर्फिन्स, डोपामाइन जैसे हेल्दी रसायन उत्पन्न करता है।

अपने को फिट रखने के लिए आपको बिना गैप के नियमित व्यायाम करना चाहिए। यदि आप कम उम्र से व्यायाम करना शुरू करते हैं तो यह कारगर होता है, लेकिन यदि आप व्यायाम करने वाले प्रवृत्ति के नहीं हैं, तो चिंता न करें, आप अब से शुरू कर सकते हैं।

how to look young forever know habits that can keep you young in hindi
अच्छी नींद के लाभ - फोटो : iStock

अच्छी नींद जरूरी

आपको पता होना चाहिए कि शरीर को कितनी नींद की जरूरत है और सुनिश्चित करें कि आपको डेली रूटीन में सोने के लिए उतने घंटे जरूर मिलें। रोजाना 7 से 8 घंटे सोना सभी के लिए जरूरी है। संभव हो दोपहर में लगभग 20 मिनट झपकी लेने की कोशिश करें। यह आपके मसल्स और दिमाग को आराम देने में बहुत मदद करता है।

यदि आपके काम में नियमित सफर शामिल है, तो आपको नींद की कमी होना स्वाभाविक है। इसके बारे में चिंता न करें। हां, इस बात का ध्यान रखें कि सफर में आप रोजाना कितनी नींद ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to look young forever know habits that can keep you young in hindi
स्वस्थ आहार का सेवन - फोटो : istock

स्वस्थ आहार का करें सेवन

स्वस्थ, संतुलित और पौष्टिक आहार, इस सिद्धांत का तीसरा और उतना ही अहम हिस्सा है। स्वस्थ आहार के लिए अपने विवेक का प्रयोग करें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। मसल्स के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और हड्डियों के लिए कैल्शियम लेना जरूरी है। डाइट्री सप्लीमेंट्स भी उपयोगी होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें भी लें, हालांकि इसके लिए किसी  डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह ले लें।

संक्षेप में, नियमित रूप से "अच्छा व्यायाम, अच्छी नींद और अच्छा आहार" लें। यह आपके शरीर पर गुरुत्व के नकारात्मक प्रभावों को कम करने का मूलमंत्र है।

विज्ञापन
how to look young forever know habits that can keep you young in hindi
मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

दिमाग को स्वस्थ रखने पर दें ध्यान

आप उतने ही युवा दिखते हैं जितना आप सोचते हैं। सिर्फ इसलिए कि आपकी उम्र बढ़ रही है, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप खुद को बूढ़ा समझने लगें और सुस्त हो जाएं। आपकी उम्र चाहे जो भी हो, स्वस्थ शरीर और मेंटल मेकअप के जरिए आप अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। 

सुबह और शाम 15 मिनट का ध्यान करना बेहतर है। आप इसे घर पर या कहीं और भी कर सकते हैं, बशर्ते ध्यान करते समय आपका ध्यान-भंग न हो। स्वाभाविक रूप से, ध्यान करते समय आपको अपना सेल फोन दूर या साइलेंट मोड पर रखना चाहिए।

इसके अलावा सकारात्मक सोच आपको मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्म-प्रेरित रखने के लिए अहम है। क्रोध या ईर्ष्या जैसे नकारात्मक विचार के अनावश्यक बोझ को दूर फेंकना, बाहरी कारकों को दोष दिए बिना अपनी असफलताओं को स्वीकार करना और उनसे सीखना, दयालु और मददगार बनना, जैसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने और अपने आस-पास सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक शांतनु श्रीवास्तव इशान इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध-निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। आईआईटी कानपुर के टॉपर छात्र रहे और प्रेरक पुस्तक "$852" के लेखक हैं। उन्हें प्रतिष्ठित 'फ्रेंडशिप ऑर्डर ऑफ वियतनाम' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed