फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बेहतर सेहत के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना बहुत आवश्यक, इन बातों का ध्यान रखकर पा सकते हैं लाभ

Sun, 31 Jul 2022 11:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला , नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला , नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jul 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
how to keep metabolism up all day, tips for better metabolism in hindi
मेटाबॉलिज्म को कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay

आपने भी अक्सर कई तरह की बीमारियों के लिए मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी को प्रमुख कारण के रूप में सुना होगा। मेटाबॉलिज्म की दर का सामान्य रहना संपूर्ण शरीर की सेहत और शक्ति के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। हम जो खाते-पीते हैं, उसको पचाकर ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया मेटाबॉलिज्म कहलाती है, ऐसे में इस प्रक्रिया में होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत का असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है।



लंबे समय तक बनी रहने वाली इससे संबंधित समस्या कई प्रकार के रोगों का कारण भी बन सकती है, इसलिए सभी लोगों को मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ बनाए रखने वाली आदतों पर ध्यान देना चहिए।

वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हम किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, साथ ही हमारी दिनचर्या कैसी है, इन सबका सीधा असर मेटाबॉलिज्म की सेहत का प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ बनाए रखने वाली चीजें करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखा जा सकता है?

how to keep metabolism up all day, tips for better metabolism in hindi
योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

व्यायाम की बनाएं आदत

शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषतौर पर एरोबिक व्यायाम मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर को सक्रिय रखने की आदत मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक रखने में आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। नियमित रूप से वॉकिंग-रनिंग के अभ्यास की आदत बनाएं।

how to keep metabolism up all day, tips for better metabolism in hindi
पानी पीते रहने के लाभ - फोटो : iStock

पानी पीते रहना जरूरी

कैलोरी प्रोसेस करने के लिए आपके शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं तो इसके कारण मेटाबॉलिज्म रेट कम हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन वयस्कों ने एक दिन में आठ या अधिक गिलास पानी पिया, अन्य लोगों की तुलना में इनमें कैलोरी बर्न अच्छी तरह से हुआ। मेटाबॉलिज्म की दर को बेहतर बनाए रखने के लिए पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to keep metabolism up all day, tips for better metabolism in hindi
आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाएं

भोजन के बीच में होने वाला बड़ा अंतराल भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इसलिए सभी लोगों को  हर 3 से 4 घंटे में थोड़ी मात्रा में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। भोजन के बीच में गैप होने से सेहत पर नकारात्मक रूप से असर हो सकता है, विशेषकर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, ऐसे लोगों के लिए यह बड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकती है। 

विज्ञापन
how to keep metabolism up all day, tips for better metabolism in hindi
आहार में प्रोटीन बहुत जरूरी - फोटो : istock

आहार में प्रोटीन जरूरी

शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की बेहतर सेहत के लिए आहार में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे मछली, मांस, चिकन, नट्स, बीन्स, अंडे और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed