फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण के दौर में कैसे रखें रमजान के रोजे ताकि बनी रहे इम्यूनिटी?

Sun, 26 Apr 2020 12:34 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
How to keep maintain your immunity in Ramadan roza time table 2020 india
लाखों लोग इस साल लॉकडाउन में रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहे हैं - फोटो : Pexels

पूरी दुनिया में लाखों लोग इस साल लॉकडाउन में रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहे हैं। मुस्लिम धर्म मानने वाले लोग हर साल एक चंद्र मास तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ भी खाए-पिए रहते हैं। इसे रोजा रखना कहते हैं। यह महीना 29 या 30 दिन का होता है। इस दौरान मुसलमान नमाज पढ़ते हैं और दुआएं मांगते हैं।



मुस्लिम धर्म मानने वाले हर ऐसे वयस्क शख्स के लिए रोजे रखना अनिवार्य है जो कि बिना कुछ भी खाए-पिए सुरक्षित रह सकता है। लेकिन, ऐसे वक्त में जबकि हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, रोजे रखने को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं।

How to keep maintain your immunity in Ramadan roza time table 2020 india
Ramadan - फोटो : Pexels

इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है
यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स की इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. जेना मैकिओची कहती हैं कि संक्रमण से लड़ने के लिए काफी ऊर्जा की जरूरत होती है। और लंबे वक्त तक कुछ भी खाए-पिए बग़ैर रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जिस दौरान आपको खाने-पीने की इजाजत होती है, तब आप पर्याप्त कैलोरी ले लें। आपकी डाइट में ये चीजें शामिल होनी चाहिएः

  • मैक्रो न्यूट्रिएंट्स- कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फैट्स
  • माइक्रो न्यूट्रिएंट्स- जैसे विटामिन सी और आयरन

इसके अलावा अलग-अलग तरह का खाना भी अच्छा रहेगा। इनमें अलग-अलग रंग की सब्जियां, फल, दालें और फलियां शामिल हैं।

How to keep maintain your immunity in Ramadan roza time table 2020 india

डॉ. मैकिओची कहती हैं कि कम या ज्यादा खाने से आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है, ऐसे में आप एनर्जी बैलेंस में रहकर अपनी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी का जोखिम भी हो सकता है। यह आपके म्यूकस पर असर डाल सकता है जो कि एक प्रोटेक्टिव बैरियर के तौर पर काम करता है।

इस दौरान आपको स्वास्थ्य के दूसरे पहलुओं पर भी नजर रखनी चाहिए। मसलन, आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए। खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपका इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम कर सके।

आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहना जरूरी है क्योंकि इसी के जरिए आप इस कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में खुद को बचा सकते हैं। हाथों को अच्छी तरह से और बार-बार धोकर भी आप काफी हद तक जोखिम को कम कर सकते हैं। साथ ही घर पर रहना भी इससे बचने का एक उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to keep maintain your immunity in Ramadan roza time table 2020 india

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोग क्या करें?
ऐसे लोग जो पहले से किसी बीमारी का शिकार हैं, और जो कोविड-19 से जूझ रहे हैं उन्हें रोजा रखने से छूट है। डायबिटीज में मुश्किलों का सामना कर रहे और इसी तरह की दूसरी लॉन्ग-टर्म बीमारियों से पीड़ित लोगों को रोजा रखने की सलाह नहीं है।

डायबिटीज यूके के हेड ऑफ केयर डैनियल होवार्थ कहते हैं कि इसका फैसला करना निश्चित तौर पर निजी मसला है, लेकिन जो लोग अच्छी तरह से अपनी बीमारियों को मैनेज किए हुए हैं वे कुछ सावधानियों के साथ रोजा रख सकते हैं। इन सावधानियों में धीरे-धीरे कार्बोहाइड्रेट रिलीज करने वाली चीजें खाना शामिल है। इन चीजों में होलग्रेन ब्रेड और चावल समेत दूसरे उत्पाद आते हैं। इसके अलावा आपको जल्दी-जल्दी अपनी ब्लड शुगर चेक करना चाहिए।

विज्ञापन
How to keep maintain your immunity in Ramadan roza time table 2020 india
नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हेल्थकेयर वर्कर्स क्या करें?
मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने गाइडेंस छापी है। इनमें कहा गया है, "कोविड-19 मरीजों की देखभाल कर रहे हेल्थकेयर स्टाफ डिहाइड्रेशन के जोखिम में हैं। उन्हें पीपीई पहननी पड़ती हैं और लंबे वक्त तक ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में ये लोग रोजा रखने से मुक्त हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed