कोरोना वायरस से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क और एन 95 मास्क की बाजार में कमी को देखते हुए बड़े पैमाने पर कपड़े के मास्क तैयार किए जा रहे हैं। घरों में मास्क तैयार करने से लेकर इसे साफ करने और पहनने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जाते रहे हैं। अब एक नई स्टडी में यह बताया गया है कि कैसे कपड़ों से तैयार मास्क हमें कोरोना वायरस से बचा सकता है। इस स्टडी में अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता भी शामिल थे। एसीएस नैनो जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में मास्क का आकार सही होना जरूरी बताया गया है।
सूती कपड़े के साथ शिफॉन या सिल्क मिलाकर तैयार मास्क एन 95 की तरह सुरक्षित: स्टडी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन