कैंसर के खतरे से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। वंशानुगत कैंसर से अलग हटकर बात की जाए तो जीवनशैली में कुछ प्रयोग करके आप कैंसर से दूर रह सकते हैं।
सिगरेट जानलेवा हो सकती है। ये सीधे कैंसर को दावत देती है। सिगरेट के कारण फेफड़े, गले, मुंह और पेट का कैंसर हो सकता है। इस जानलेवा आदत से बचने की कोशिश करें और जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ने की कोशिश करें।
अपने वजन का ध्यान रखें। जरूरत से अधिक वजन वालों को गुर्दे, पित्ताशय, थायराइड और कोलोन कैंसर होने की संभावना रहती है। कुछ केमिकल्स और एक्स रे किरणों के कारण भी ब्रेस्ट, पेट, त्वचा, फेफड़े और थायराइड का कैंसर हो सकता है।
अगर रेड मीट खाते हैं तो इससे बचें। कम से कम खाएं। संभव हो सके तो शाकाहारी भोजन करें। ये कोलोन कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट से भी बचें।
रोजाना फल और सब्जियां खाएं। बहुत ज्यादा चीनी वाले जूस का कम मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा चीनी युक्त ड्रिंक्स, कैण्डीज, मिठाई, बेकरी में बने पदार्थ और तले पदार्थों का सेवन कम करें।