प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
मानव शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारे आसपास कई तरह की खतरनाक बीमारियां जो मौजूद हैं। कोरोना वायरस को ही ले लीजिए, जिसने हर किसी को डराकर रखा है और इसका वायरस मानव शरीर पर पलक झपकते ही अटैक कर देता है। हमारे फेफड़ों और खासकर की लिवर पर भी ये वायरस अटैक करने में देर नहीं लगाता है। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने लिवर का खास ख्याल रखे। सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि लिवर की कई ऐसी गंभीर समस्या हैं जो व्यक्ति को काफी परेशान करती हैं जिसकी वजह से लोगों को कई तकलीफों से गुजरना पड़ता है और काफी महंगी दवाओं तक का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या खा सकते हैं।