शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन, शरीर के लिए ऐसा ही एक आवश्यक तत्व है जो मांसपेशियों के निर्माण के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है। जब आप प्रोटीन के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले अंडे और चिकन जैसे मांसाहार से संबंधित खाद्य पदार्थों का ध्यान आता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो फिर इस अति आवश्यक तत्व की पूर्ति कैसे की जाए? आमतौर पर धारणा रहती है कि प्रोटीन के मुख्य स्रोत मांस पर आधारित खाद्य पदार्थ ही होते हैं, हालांकि यह पूरी तरह से सही नहीं है।
आज का हेल्थ टिप्स: नहीं खाते हैं अंडे तो कोई बात नहीं, इन चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद चने (छोले)
शाकाहारी लोगों के लिए आहार में सफेद चने को शामिल करना विशेष लाभदायक माना जाता है। 100 ग्राम छोले से 19 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ति की जा सकती है। पौधों पर आधारित यह खाद्य पदार्थ आपके लिए प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सकता है। प्रोटीन के अलावा सफेद चने में करीब 12 ग्राम फाइबर होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सफेद के साथ काले चने भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, इसका अंकुरण करके सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है।
हरी मटर का करें सेवन
सर्दियों में हरी मटर बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होती है। ये न सिर्फ आपके लिए पसंदीदा सब्जी हो सकती है, साथ ही शाकाहारी लोगों के लिए इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी माना जाता है। प्रोटीन के अलावा हरी मटर फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। हरे मटर का सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
बादाम और अन्य नट्स
शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दैनिक रूप से मुट्ठी भर सूखे मेवों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसमें भी बादाम खाना आपके लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। बादाम प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन-ई और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत हैं। बादाम को छिलके सहित खाकर ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं। बादाम के अलावा काजू, अखरोट से भी प्रोटीन की प्राप्ति की जा सकती है। आहार में सूखे मेवों को जरूर शामिल करने की आदत बनाएं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।