फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए ग्रीन-टी ही अकेला विकल्प नहीं, इन चीजों का भी सेवन करके पा सकते हैं लाभ

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
how to get antioxidants and its benefits, best source of antioxidants in hindi
एंटीऑक्सीडेंट्स वाली चीजें - फोटो : Istock

अध्ययनों से पता चलता है कि आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स वाली चीजों को शामिल करना शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले क्षति से बचाने के साथ कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में आपके लिए जरूरी होते हैं। सभी उम्र के लोगों को आहार में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो शरीर के लिए इस आवश्यक तत्व की आसानी से पूर्ति कर सके।



आमतौर पर एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए ग्रीन-टी को सबसे कारगर माना जाता है, क्या आप जानते हैं कि कई अन्य खाने-पीने वाली चीजों से भी इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है?

अध्ययनों में पाया गया है कि शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, हृदय रोग, कैंसर, गठिया, स्ट्रोक, श्वसन रोग, प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या, पार्किंसंस रोग और शरीर में सूजन के खतरे को बढ़ा देती है। आहार में कुछ चीजों को शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट्स की दैनिक जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

how to get antioxidants and its benefits, best source of antioxidants in hindi
डार्क चॉकलेट के फायदे - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट में होते हैं प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स 

अध्ययनों में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट से शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स और पॉलीफेनोल्स जैसे प्रभावी यौगिक होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकते हैं। डार्क चॉकलेट को मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी पाया गया है, तनाव को कम करने में भी इससे लाभ मिल सकते हैं।

how to get antioxidants and its benefits, best source of antioxidants in hindi
ब्रोकली के लाभ - फोटो : Pixabay

ब्रोकली है बहुत फायदेमंद

अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि ब्रोकली जैसी सब्जियों को आहार का हिस्सा बनाना शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। इसमें ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और बीटा कैरोटीन जैसे अत्यंत प्रभावकारी तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने के साथ हृदय की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में आपके लिए मददगार होते हैं। ब्रोकली का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get antioxidants and its benefits, best source of antioxidants in hindi
सेब के प्रभावी गुण - फोटो : istock

फलों में सेब है फायदेमंद

कई प्रकार के फलों को एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त पाया जाता है, सेब उनमें से एक है। प्रयोगशाला में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि सेब में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। सेब में कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जिनमें क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ़्लोरिडज़िन और क्लोरोजेनिक एसिड शामिल हैं, ये सभी एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव वाले माने जाते हैं।

विज्ञापन
how to get antioxidants and its benefits, best source of antioxidants in hindi
रोजाना करें नट्स का सेवन - फोटो : Pixabay

नट्स को बनाएं आहार का हिस्सा

नट्स के सेवन की आदत शरीर के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है। अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि अखरोट, पेकान और चेस्टनट में एंटीऑक्सीडेंट की उच्चतम मात्रा होती है। अखरोट के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव मस्तिष्क और हृदय की सेहत के लिए इसे विशेष लाभकारी बनाते हैं। इसके अलावा मूंगफली, काजू और किशमिश जैसे नट्स में भी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स की श्रृंखला मौजूद होती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed