देश में बढ़ते कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पहले यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लगाया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। साथ ही आयुष मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है, ताकि हम स्वस्थ रहें। आयुष मंत्रालय ने हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए कई सारे उपाय बताए हैं। पीएम मोदी ने कोरोना से जंग में सप्तपदी यानी सात बातों का पालन करने की अपील की है। इसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने को कहा है।
{"_id":"5e95a15e8ebc3e768343f992","slug":"how-to-care-old-age-people-during-lockdown-pm-narendra-modi-to-address-nation-speech-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान ऐसे रखें बुजुर्गों का खास ख्याल, पीएम मोदी ने 'सप्तपदी' में की यह अपील","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लॉकडाउन के दौरान ऐसे रखें बुजुर्गों का खास ख्याल, पीएम मोदी ने 'सप्तपदी' में की यह अपील
Tue, 14 Apr 2020 05:24 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Old Age men
- फोटो : Pixabay
पीएम मोदी ने सात बातों में देशवासियों को साथ मांगते हुए इस महामारी को हराने की बात कही। आइए, सबसे पहले जानते हैं इस सप्तपदी यानी सात बातों के बारे में:
- घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनका हमें अतिरिक्त ख्याल रखना है।
- लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करना है। घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा, च्यवनप्राश का निरंतर सेवन करें।
Setu
पीएम मोदी ने और क्या कहा-
- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- हो सके तो गरीब परिवार की देखरेख करें। उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
- अपने व्यवसाय, उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें। किसी को नौकरी से न निकाला जाए।
- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।
पीएम मोदी ने कहा कि इन सात बातों में देशवासियों का साथ, यह सप्तपदी कोरोना से जंग में विजय प्राप्त करने का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की बात पर बल दिया। हम आपको बता रहे हैं कि इसके लिए आपको कौन से कदम उठाए जाने चाहिए:
- बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें। किसी जरूरी काम से उन्हें बाहर जाना भी पड़े तो मास्क पहनकर ही निकलें।
- बुजुर्गों को भी बार-बार हाथ धोने की आदत लगाएं। बार-बार वॉशरूम नहीं जा सकते तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- घर पर या कहीं बाहर सीढ़ी की रेलिंग, पार्क की बेंच आदि किसी भी तरह की सार्वजनिक सतह को छूने के बाद अच्छे से हाथ धोने को कहें।
विज्ञापन
बुजुर्ग
- फोटो : pixabay
- बुजुर्गों के हाथ चेक करें यदि उनके नाखून बढ़े हुए हैं, तो काट दें। नाखून में गंदगी जमा होती है और बैक्टीरिया भी जगह बना लेते हैं। खाने-पीने के दौरान ये पेट में भी जा सकते हैं।
- टीवी के रिमोट, बिजली बोर्ड, डोर बेल जैसी सारी चीजें या सतहें, जहां बजुर्ग हाथ लगाते हों, उन्हें सैनिटाइज करते रहें।
- यदि कोई घर में सर्दी-खांसी, बुखार या वायरल फ्लू से पीड़ित है तो बुजुर्गों को उनसे दूर रखें। बुजुर्गों को पहले से कोई बीमारी हो तो उनकी दवा और खानपान का पूरा ख्याल रखें।
पीएम मोदी ने भी पहले से किसी बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग का खास ख्याल रखने की बात कही है।