फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

च्यवनप्राश, हर्बल टी और गोल्डन मिल्क से बढ़ाएं इम्यूनिटी, आयुष मंत्रालय ने बताए हैं कई सारे उपाय

Tue, 14 Apr 2020 05:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi To Address Nation follow AYUSH Ministry guideline of how to boos immunity booster tips
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अपने संबोधन में देश में चल रहे लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। दुनियाभर में फैले महामारी कोविड-19 को देश में और ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की बात भी दोहराई। यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर इस महामारी के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेद के परखे गए कई उपायों पर एक एडवाइजरी यानी दिशानिर्देश जारी किया था। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्रालय ने इस एडवाइजरी को फिर से दोहराया है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:  

PM Narendra Modi To Address Nation follow AYUSH Ministry guideline of how to boos immunity booster tips
ayush ministry guidelines for immunity - फोटो : My Gov

आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक कोविड 19 के प्रकोप से दुनिया में पूरी दुनिया पीड़ित है। ऐसे में शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना श्रेयस्कर है। हम सभी जानते हैं कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। चूंकि अब तक कोविड-19 के लिए कोई नीयत दवा नहीं है, ऐसे समय में बचाव ही उपाय है। अपने बारे में जागरूकता, सादगी और सामंजस्य से व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखते हुए उसे और बेहतर कर सकता है। आइए, अब जानते हैं कि कैसे सामान्य क्रियाकलापों और उपायों से आप ऐसा कर कर सकते हैं: 

PM Narendra Modi To Address Nation follow AYUSH Ministry guideline of how to boos immunity booster tips
meditation

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सामान्य उपाय

  • आयुष मंत्रालय की सलाह के मुताबिक पूरे दिन गर्म पानी पीजिए।
  • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें।
  • खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi To Address Nation follow AYUSH Ministry guideline of how to boos immunity booster tips
च्यवनप्राश - फोटो : instagram

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

  • रोज सुबह 10 ग्राम (1 चम्मच) च्यवनप्राश लें। 
  • मधुमेह रोगियों को शुगर फ्री च्यवनप्राश खाना चाहिए।
  • तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ और मुनक्का से बना काढ़ा/ हर्बल टी दिन में एक या दो बार पीजिए। 
  • अगर आवश्यक हो तो अपने स्वाद के अनुसार गुड़ या ताजा नींबू का रस मिलाएं।
  • गोल्डन मिल्क- 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर दिन में एक या दो बार लें।
विज्ञापन
PM Narendra Modi To Address Nation follow AYUSH Ministry guideline of how to boos immunity booster tips
नारियल तेल

सरल आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं

  • नासिका अनुप्रयोग- सुबह और शाम नाक के नथुनों में तिल का तेल, नारियल का तेल या घी लगाएं।
  • ऑयल पुलिंग थेरेपी- एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लीजिए। उसे पिएं नहीं बल्कि 2 से 3 मिनट तक मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed