फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: गर्मी में फटाफट कम होगा वजन, ये उपाय अपनाए लिए तो मोटापा छू मंतर

Fri, 23 Jun 2023 04:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Jun 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
how to burn fat fast know what to eat and drink, weight loss and calories burn tips in hindi
वजन कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay

क्या आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं? अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि वजन बढ़ना और मोटापा, न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देता है साथ ही इसके कारण कई क्रोनिक बीमारियों के विकास का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि आपका भी वजन बढ़ा हुआ है तो इसे कंट्रोल में करने के लिए उपाय किए जाना बहुत आवश्यक है, अनियंत्रित वजन के कारण डायबिटीज से लेकर हृदय रोगों और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं का जोखिम हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के वजन को कम करने का सबसे कारगर फार्मूला है- आप कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करें और रोजाना अधिक से अधिक कैलोरी को बर्न करें। कैलोरी बर्न होने से फैट बर्न होता है, जो वजन को कम करने के लिए बहुत आवश्यक है। मसलन, वजन घटाना और फैट बर्न करना, आप दिन में कितनी कैलोरी सेवन करते हैं, शारीरिक गतिविधि और
मेटाबॉलिज्म किस प्रकार से काम करता है इनपर निर्भर करता है।

how to burn fat fast know what to eat and drink, weight loss and calories burn tips in hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

गर्मियों में कैसे बर्न करें फैट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं गर्मियों में फैट बर्न करना आपके लिए कुछ मामलों में आसान हो सकता है। गर्मी का मौसम आपके फिटनेस लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का सही समय है। इस मौसम में हाइड्रेटेड रहना और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है जो तेजी से फैट बर्न करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

फैट बर्न करने के लिए उचित और नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम के साथ बहुत जरूरी है कि आप सही खाद्य पदार्थों का चयन करें। आइए जानते हैं कि गर्मियों में इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?

how to burn fat fast know what to eat and drink, weight loss and calories burn tips in hindi
दही से पाचन स्वास्थ्य को लाभ - फोटो : Pixabay

दही-छाछ हो सकते हैं लाभकारी

शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्मियों में दही-छाछ जैसी चीजें वजन को कंट्रोल करने और फैट को बर्न करने में मदद कर सकती हैं। इसके लिए योगर्ट बेहद पौष्टिक और बेहतर विकल्प हो सकता है। सबसे पहले, यह प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व हैं साथ ही इससे शरीर की चर्बी बढ़ने का खतरा कम कम होता है।

शोध से पता चलता है कि हाई प्रोटीन वाले डेयरी उत्पाद, फैट बर्न को बढ़ावा देते हैं, वजन घटाने के साथ मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में भी इसके विशेष लाभ हैं।  इसके अलावा, प्रोबायोटिक्स युक्त दही आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म के लिए भी इसके लाभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to burn fat fast know what to eat and drink, weight loss and calories burn tips in hindi
खीरा खाने के कई फायदे - फोटो : पिक्साबे

गर्मियों में खीरा के कई लाभ

खीरा, लो कैलोरी और पानी से भरपूर होते हैं, जिससे आप वजन कम कर सकते हैं। इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है। गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है साथ ही वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए लोगों के लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
how to burn fat fast know what to eat and drink, weight loss and calories burn tips in hindi
लौकी वजन कम करने में सहायक - फोटो : Pixabay

लौकी पेट और वजन दोनों के लिए फायदेमंद 

लौकी ऐसी सब्जी है जो फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी कम होने के साथ पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन भोजन है। आप स्वादिष्ट लौकी का सूप बना सकते हैं या सब्जी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

पेट को ठीक रखने के साथ वजन को कंट्रोल रखने के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed