फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Overhydration: बहुत अधिक पानी पीना भी सेहत के लिए ठीक नहीं, जानिए शरीर पर क्या होता है इसका दुष्प्रभाव?

Thu, 22 Jun 2023 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Side Effects of Drinking Too Much Water, it may cause overhydration and hyponatremia
ज्याद पानी पीने के नुकसान - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। गर्मी के दिनों में यह जरूरत और भी बढ़ जाती है, क्योंकि धूप और गर्मी के कारण शरीर से पानी की ज्यादातर मात्रा पसीने के रूप में बाहर आ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वयस्कों के लिए प्रतिदिन 3-4 लीटर की मात्रा में पानी पीते रहना आवश्यक है, यह आपको डिहाइड्रेशन के जोखिमों से बचाने में सहायक है साथ ही शरीर के अंगों के कार्यों को भी ठीक रखता है। 



कम पानी पीने के कारण डिहाइड्रेशन और इसके कई दुष्प्रभाव जैसे किडनी स्टोन, त्वचा-आंखों के सूखेपन की समस्या हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में भी पानी पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है? यदि आप बहुत अधिक मात्रा में रोजाना पानी पीते हैं तो इसके भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

आइए इस बारे में जानते हैं।

 

Side Effects of Drinking Too Much Water, it may cause overhydration and hyponatremia
दिन में तीन-चीर लीटर पानी पीने की सलाह - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह निर्धारित करने का कोई फॉर्मूला नहीं है कि आपको प्रतिदिन कितना पानी पीना चाहिए। आमतौर पर दिन में तीन-चीर लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है, इतनी मात्रा पर्याप्त मानी जाती है। हालांकि पानी की मात्रा आपके वातावरण, व्यायाम, आहार, समग्र स्वास्थ्य और गर्भावस्था या स्तनपान जैसी स्थितियों में अलग-अलग भी हो सकती है।

यदि आप बहुत अधिक पानी पीने लग जाते हैं तो इसके भी साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं, आइए इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।

Side Effects of Drinking Too Much Water, it may cause overhydration and hyponatremia
ज्यादा पानी पीने के नुकसान - फोटो : istock

हो सकती है वाटर पॉइजनिंग

यदि आप बहुत अधिक मात्रा में पानी पीने लगते हैं तो इसके कारण वाटर पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। यह किडनी के कार्यों को बहुत बढ़ा देती है, नतीजतन आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स पतले हो सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि सोडियम (नमक) की मात्रा डायल्यूट हो जाए तो हाइपोनेट्रेमिया विकसित हो जाती है। शरीर में सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाने से तरल पदार्थ आपकी कोशिकाओं के अंदर चले जाते हैं, जिससे इंफ्लामेशन हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects of Drinking Too Much Water, it may cause overhydration and hyponatremia
हो सकती हैं पेट की दिक्कतें - फोटो : iStock

कैसे होते हैं हाइपोनेट्रेमिया के लक्षण

ओवरहाइड्रेशन के लक्षणों का शुरुआती स्तर पर पहचान कर पाना कठिन हो सकता है। हालांकि बार-बार पेशाब जाना इसका एक संकेत जरूर माना जाता है। यदि आपको वाटर पॉइजनिंग के कारण हाइपोनेट्रेमिया हो जाता है, तो शरीर में इसके कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स का जोखिम रहता है।

  • मितली और उल्टी।
  • मस्तिष्क पर दबाव के कारण सिरदर्द।
  • मानसिक स्थिति में परिवर्तन जैसे भ्रम या भटकाव की स्थिति।
  • मांसपेशियों में ऐंठन।
  • बार-बार पेशाब जाने की समस्या।
  • उल्टी होना।
विज्ञापन
Side Effects of Drinking Too Much Water, it may cause overhydration and hyponatremia
मितली और उल्टी की समस्या - फोटो : iStock

पेट फूलने या मितली-उल्टी की दिक्कत

हमारी किडनी की भी निर्धारित सीमाएं हैं कि जैसे वह एक समय में कितना पानी उत्सर्जित कर सकती हैं, शोधकर्ताओं ने पाया कि यह अधिकतम 800 से 1,000 मिलीलीटर प्रति घंटे हो सकती है। यदि आप इससे अधिक पानी पीने लग जाते हैं तो किडनी के लिए अतिरिक्त मात्रा में पानी को शरीर से बाहर कर पाना कठिन हो जाता है, इस कारण आपको पेट फूला हुआ और मितली की समस्या हो सकती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed