Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: बढ़ती गर्मी कहीं बिगाड़ न दे तबीयत, जानिए लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए

Sat, 12 Apr 2025 07:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

गर्मी के दिनों में हीटस्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है धूप के संपर्क में आने से बचना और दिनभर में खूब पानी पीते रहना। इन दिनों लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए?

विज्ञापन
How Much Water Should Drink Daily to Avoid Heat Stroke know loo se bachne ke upay
डिहाइड्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com

देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 को पार करने लगा है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक इस बार की गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।



पहले ही इस साल की फरवरी 125 साल में तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को अलर्ट किया है अभी से ही गर्मी से बचने रहने के उपाय शुरू कर दें, विशेषकर बच्चों-बुजुर्गों की सेहत के लिए समस्याकारक हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में हीटस्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है धूप के संपर्क में आने से बचना और दिनभर में खूब पानी पीते रहना। इन दिनों लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए इसका जवाब जान लेते हैं?

Trending Videos
How Much Water Should Drink Daily to Avoid Heat Stroke know loo se bachne ke upay
गर्मियों में तरल पदार्थों का करते रहिए सेवन - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में तरल पदार्थों का करें अधिक सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लू से बचने और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।

(ये भी पढ़िए- इस बार गर्मी तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड्स, डॉक्टर्स बोले अभी से हो जाइए सावधान)

How Much Water Should Drink Daily to Avoid Heat Stroke know loo se bachne ke upay
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीजिए खूब पानी - फोटो : Freepik.com

गर्मियों में बढ़ जाता है डिहाइड्रेशन का खतरा

गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए आपको अधिक पसीना आता है और पसीने के माध्यम से शरीर से पानी के साथ सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। जो लोग गर्म वातावरण में या बाहर काम करते हैं जैसे मजदूर, किसान, पुलिस आदि उन्हें डिहाइड्रेशन को खतरा और अधिक होता है।

यही कारण है कि गर्मी के दिनों में तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Water Should Drink Daily to Avoid Heat Stroke know loo se bachne ke upay
गर्मियों में खूब पीते रहें पानी - फोटो : Adobe Stock

शरीर को रोज कितने पानी की जरूरत होती है?

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन की रिपोर्ट्स के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने और धूप-लू से बचे रहने के लिए पुरुषों को रोजाना लगभग 3.7 लीटर तरल पदार्थ की जरूरत होती है।

  • महिलाओं को लगभग 2.7 लीटर तरल पदार्थ पीने की सलाह दी जाती रही है। इसमें पानी और अन्य तरल पेय शामिल होते हैं।
  • हालांकि सभी लोगों को कम से कम 2 से 2.5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  • गर्मियों में चूंकि शरीर से अत्यधिक पानी निकल जाता है इसलिए सभी लोगों को आधे से एक लीटर अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
How Much Water Should Drink Daily to Avoid Heat Stroke know loo se bachne ke upay
नारियल पानी पीना भी जरूरी - फोटो : Freepik.com

इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति पर भी दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं आपको खूब पानी तो पीते ही रहना चाहिए साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अन्य तरल पदार्थ भी पीने चाहिए। 

  • दिन में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी डालकर पीने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • नारियल पानी पीना इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
  • घर का बना छाछ या लस्सी पिएं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed