{"_id":"5deb806d8ebc3e1be76b845f","slug":"how-much-time-should-you-spend-in-the-sun-for-vitamin-d-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों मेंं धूप सेंकने के क्या-क्या होते हैं फायदे, कितनी देर लेना चाहिए सन बाथ ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों मेंं धूप सेंकने के क्या-क्या होते हैं फायदे, कितनी देर लेना चाहिए सन बाथ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Sun Bath
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में खान-पान का ध्यान रखना जितना जरूरी होता है, उतनी ही जरूरी होती है धूप। सर्दियों में धूप सेंकना तो अच्छा लगता ही है। यह न केवल शरीर को गर्मी देता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि कितनी देर धूप सेंकनी चाहिए, इसके क्या-क्या फायदे होते हैं:
2 of 8
Sun Bath
- फोटो : Pixabay
सुबह की ताजी धूप में बैठने से भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है। रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट सुबह और शाम की धूप सेंकने से शरीर में विटामिन डी की मात्रा काफी तक बढ़ जाती है। इसके अलावा धूप सेंकना हमें कई तरह के दर्द से भी आराम देता है।
3 of 8
Sun Bath
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में तापमान सामान्य की अपेक्षा बहुत कम होता है। ऐसे में खून जमने जैसी समस्या भी हो सकती है। सुबह की खिली धूप शरीर में खून जमने से रोकती है और हमारा ब्लड सर्कुलेशन यानी कि रक्तसंचार बेहतर होता है। डॉक्टर बताते हैं कि डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए धूप सेंकना काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Sun Bath
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में देर तक नहाने, कपड़ा धोने या पानी का काम करने के दौरान बैक्टीरिया के संपर्क में आने से फंगल इंफेक्शन होेने की संभावना होती है। हाथों या पैरों की अंगुलियों के बीच में कई बार ऐसा हो जाता है। इससे बचाव या राहत पाने के लिए सर्दियों में कम से कम 25 से 30 मिनट धूप में बैठने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
तनाव से राहत
सर्दियों में कई लोगों को कम रोशनी और कुहासे के कारण डिप्रेशन होता है, इसे सीजनल डिप्रेशन कहा जाता है। ऐसे लोगों के लिए धूप सेंकना बहुत जरुरी होता है। इससे तनाव की समस्या भी कम हो जाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।