Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: मेनोपॉज के बाद महिलाओं की सेहत को लग सकता है बड़ा झटका, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Mon, 02 Nov 2026 10:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Nov 2026 10:23 PM IST
सार

50 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं में हार्मोनल और शारीरिक बदलाव कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं। आर्थराइटिस, हृदय रोग, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया जैसी समस्याओं को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। नियमित हेल्थ चेकअप, संतुलित खानपान स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
How Menopause Affects Women Health and Disease Risks Heart Disease to Cancer
महिलाओं पर मेनोपॉज का प्रभाव। - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में महिलाओं में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब जीवनशैली, तनाव, खानपान में गड़बड़ी और हार्मोनल बदलाव कम उम्र से ही स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगे हैं  50 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिससे कुछ बीमारियों का जोखिम और बढ़ सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मेनोपॉज के कारण होने वाले हार्मोनल बदलाव हड्डियों, दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। चिंता की बात यह है कि कई बार इन बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को महिलाएं उम्र का सामान्य असर समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। आइए जानते हैं कि आपकी कौन सी आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं?

50 की उम्र के बाद महिलाओं को किन गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता है?

Trending Videos
How Menopause Affects Women Health and Disease Risks Heart Disease to Cancer
महिलाओं में हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : Adobe stock photos

गठिया का बढ़ता जोखिम

  • 50 की उम्र के बाद महिलाओं में जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या आम हो सकती है। इसके पीछे उम्र के साथ होने वाले बदलाव, हार्मोनल परिवर्तन और शारीरिक गतिविधियों में कमी जैसे कारण जिम्मेदार हैं। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन का स्तर कम होने से भी हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा अधिक वजन और खराब खानपान इस जोखिम को और बढ़ा सकते हैं।


हृदय रोगों का खतरा

  • हृदय रोग महिलाओं की सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने से रक्त वाहिकाओं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, तनाव और अवसाद भी हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाते हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और ब्लड प्रेशर की जांच से जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
How Menopause Affects Women Health and Disease Risks Heart Disease to Cancer
स्तन कैंसर के जोखिम - फोटो : Adobe stock

स्तन और सर्वाइकल कैंसर
 

  • महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसरों में के खतरों में से एक है। वहीं सर्वाइकल कैंसर भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। फैमिली हिस्ट्री, मोटापा और कुछ हार्मोनल कारक स्तन कैंसर के जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं।  सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस का संक्रमण है। इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन और नियमित स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Menopause Affects Women Health and Disease Risks Heart Disease to Cancer
महिलाओं की सेहत को खतरा - फोटो : Freepik.com

एनीमिया और सांस संबंधी समस्याएं

  • उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में एनीमिया और सांस से जुड़ी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। पोषण की कमी, आयरन की कमी और कुछ पुरानी बीमारियां एनीमिया का कारण बन सकती हैं। वहीं धूम्रपान, प्रदूषण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सांस संबंधी दिक्कतों का जोखिम बढ़ा सकती हैं।


क्या सावधानियां जरूरी?

डॉक्टरों के मुताबिक महिलाओं को उम्र बढ़ने का इंतजार किए बिना अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि, अच्छी नींद और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है। इसके साथ ही समय-समय पर हेल्थ चेकअप, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच और जोखिम के अनुसार कैंसर स्क्रीनिंग करानी चाहिए। सही समय पर सावधानी बरतकर कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed