फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए है फायदेमंद? ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

Sat, 17 May 2025 01:53 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 17 May 2025 01:53 PM IST
सार

Egg Diet Tips: अंडा हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि रोजाना एक सामान्य इंसान को कितने अंडे खाना चाहिए। आइए इस लेख इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
How Many Eggs to Eat per Day Know Roj Kitne Ande Khana Chahiye Check Side Effects of Eating Too Eggs
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com

How Many Eggs to Eat per Day: अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ आसानी से उपलब्ध भी है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, और खनिज जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अब अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग अंडे के फायदों से प्रभावित होकर ढेर सारे अंडे खाते हैं। बता दें कि अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।



ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर एक दिन कितने अंडे खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही यह भी जानेंगे कि अधिक मात्रा में अंडे खाने से क्या नुकसान हो सकता है?

How Many Eggs to Eat per Day Know Roj Kitne Ande Khana Chahiye Check Side Effects of Eating Too Eggs
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com

अंडे के पोषक तत्व और फायदे
एक औसत आकार का अंडा लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12, और कोलीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है, जबकि कोलीन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें- World Hypertension Day 2025: वैज्ञानिकों ने ढूंढ ली कारगर दवा, हफ्ते भर में ब्लड प्रेशर को कर देगी मैनेज; हार्ट अटैक-स्ट्रोक का भी कम होगा खतरा

How Many Eggs to Eat per Day Know Roj Kitne Ande Khana Chahiye Check Side Effects of Eating Too Eggs
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com

रोजाना कितने अंडे खाने चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 1-2 अंडे खाना सुरक्षित और फायदेमंद है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) जैसे संगठन भी यही सलाह देते हैं। हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, शारीरिक गतिविधि, और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, एथलीट या बॉडीबिल्डर, जिन्हें अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, वे डाइटिशियन की सलाह पर 3-4 अंडे तक खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Eggs to Eat per Day Know Roj Kitne Ande Khana Chahiye Check Side Effects of Eating Too Eggs
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान
हालांकि अंडे पौष्टिक होते हैं, लेकिन इन्हें अधिक मात्रा में खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है (लगभग 186 मिलीग्राम प्रति अंडा), जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से ही हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।


ये भी पढ़ें- Mental Health: क्या स्ट्रेस और एंग्जाइटी एक ही हैं, कैसे जानें आपको कौन सी दिक्कत है? इन लक्षणों से करें पहचान
 
विज्ञापन
How Many Eggs to Eat per Day Know Roj Kitne Ande Khana Chahiye Check Side Effects of Eating Too Eggs
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

इसके अलावा, ज्यादा अंडे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस या अपच हो सकती हैं। कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी भी हो सकती है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडे को खाने के कई हेल्दी तरीके हैं, जिनमें अंडे को उबालकर या ऑमलेट बनाकर खाना शामिल है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed