फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाय पीने के हैं शौकीन तो ये बातें भी जान लें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Mon, 21 Dec 2020 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Dec 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
how many cups of tea to drink in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम भारतीय वैसे तो खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं, लेकिन बात जब चाय की होती है तो यहां आपको हर घर में चाय प्रेमी आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें चाय पीने का बेहद शौक होता है। आमतौर पर भी लोग हर दिन में 3 से 4 कप चाय तो पी ही लेते हैं। अगर हम कहें कि ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ ही होती है, तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। लेकिन चाय पीने के फायदे और नुकसान की जब बात आती है, तो इस बारे में बेहद कम लोगों को ही पता होता है। तो चलिए जानते हैं कि एक दिन में आखिर कितने कप चाय पीना ही हमारे लिए सबसे सही हो सकता है।

how many cups of tea to drink in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों का मौसम हो और चाय की प्याली हाथ में ना हो, ऐसा नजारा बेहद ही कम देखने को मिलता है। चाय में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही ये कैंसर से लड़ने में भी सहायक होता है। लेकिन ये फायदे तभी हैं जब चाय की सही मात्रा ली जाए। चाय में तुलसी, अदरक, दालचीनी और लौंग डालने से शरीर को कई ज्यादा फायदे मिलते हैं। वहीं, अगर आप सर्दियों की रात में एक कप गर्म चाय पीते हैं, तो इससे एक तो आपको ठंड नहीं लगती और दूसरा ये गले के दर्द में भी काफी राहत देती है।

how many cups of tea to drink in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिन भर में एक कप अदरक वाली चाय पीने से भी कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, चाय पीने की एक सीमित मात्रा होना जरूरी है। कई लोग सर्दियों में ज्यादा और गर्मियों में कम चाय पीते हैं। लेकिन मौसम कोई भी हो पर हमें हर दिन 2 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में 300 एमएल चाय ही पीना चाहिए, और दो कप चाय लगभग इतनी ही होती है। वहीं, चाय पीने के लिए ये भी ध्यान देना जरूरी है कि आपको किस तरह की समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how many cups of tea to drink in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उदाहरण के लिए अगर आपको डायबिटीज है, तो फिर आपका बार-बार चाय पीना आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता है जिसके कारण कोई बड़ी परेशानी भी खड़ी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको इससे बचना है तो डायबिटीज के मरीज को एक बार में 50 एमएल से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। वहीं, अगर आप चाय पीने का काफी शौक रखते हैं, तो आपको दूध की चाय नहीं बल्कि नींबू वाली चाय पीनी चाहिए। नींबू वाली चाय दूध की चाय के मुकाबले हमारे लिए काफी बेहतर होती है।

विज्ञापन
how many cups of tea to drink in a day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चाय में काफी ज्यादा मात्रा में टैनिन होता है, जो चाय पीने के दौरान हमारे शरीर तक पहुंचता है और ये हमारे लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आप पहले से किसी समस्या से निजात पाने के लिए किसी तरह की दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो फिर इसकी वजह से दवाई का असर कम पड़ जाता है। अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं, और काफी ज्यादा चाय भी पीते हैं तो भी आपकी दवाइयां शरीर पर असर नहीं करेंगी, जिससे आपकी समस्या बढ़ती चली जाएगी। इसलिए चाय को सीमित मात्रा में ही पीना शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed