फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के नए स्ट्रेनों ने बढ़ाई चिंता, विशेषज्ञों से जानें इनपर कितनी प्रभावी हैं स्वदेशी वैक्सीन?

Mon, 03 May 2021 01:21 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 03 May 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
How effective indian vaccines are on all variants of Corona
रूप बदलता जा रहा है कोरोना वायरस - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के तमाम हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। आलम यह है कि अब रोजोना साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले साल की तुलना में इस बार संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन और नए स्ट्रेन पहले के अपेक्षाकृत ज्यादा खतरनाक हैं जिसके कारण इस बार संक्रमितों के मामलों में ज्यादा तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है।

देश में कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए सरकार ने टीकाकर की रफ्तार भी बढ़ा दी है। हालांकि अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या वैक्सीनेशन कराने के बाद भी वें वायरस के नए स्ट्रेनों से सुरक्षित रह सकेंगे? क्या यह वैक्सीन नए स्ट्रेनों पर भी प्रभावी है? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।
 
How effective indian vaccines are on all variants of Corona
देश में दी जा रही हैं कोवैक्सीन और कोवीशील्ड वैक्सीन - फोटो : Social Media
देश में दी जा रही है कोरोना की दो वैक्सीन
कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए देश में दो स्वदेशी वैक्सीन- कोवैक्सीन और कोवीशील्ड को प्रयोग में लाया जा रहा है।  सरकार के  निर्देशानुसार सभी लोगों को वैक्सीन की दो खुराक लेना अनिवार्य है। पहली खुराक के 28 दिनों बाद दूसरी खुराक दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार वैक्सीन की पहली खुराक शरीर में एंटीबॉडीज का निर्माण करती है जबकि दूसरी खुराक से इन एंटीबॉडीज को बूस्ट किया जाता है। 
 
How effective indian vaccines are on all variants of Corona
विशेषज्ञ वैक्सीन को मान रहे हैं काफी असरदार - फोटो : iStock
क्या वायरस के सभी वैरिएंट्स पर असरदार है वैक्सीन?
इस बारे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि भारत में बने टीके यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील के साथ भारत में मिले अब तक सभी म्यूटेंट वैरिएंट पर कारगर हैं। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी ने तमाम वैरिएंट्स पर वैक्सीन की जांच की है। हमें अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
How effective indian vaccines are on all variants of Corona
कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट सामने आ चुके हैं - फोटो : pixabay
भारत में मिले हैं कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वैरिएंट्स
भारत में कोरोना के अब तक डबल और ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वैरिएंट्स की पुष्टि हो चुकी है। डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट को अधिक संक्रामक माना जाता है वहीं ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
How effective indian vaccines are on all variants of Corona
कोरोना टीकाकरण सभी के लिए जरूरी - फोटो : पीटीआई
क्या करोना से ठीक हो चुके लोगों को भी वैक्सीन लगवानी चाहिए?
इस बारे जानने के लिए हमने एम्स में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह से बातचीत की। डॉ अजीत सिंह बताते हैं कि जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण हो जाता है उनका शरीर खुद ही वायरस के खिलाफ इम्यून रिस्पांस तैयार कर लेता है। ऐसे लोगों के शरीर में स्वत: ही एंटीबॉडीज आ जाती हैं जो उनकी रक्षा करने के लिए काफी होती हैं, लेकिन देखने को मिल रहा है कि ये एंटीबॉडीज दो से तीन महीने के बाद नष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा वायरस के नए वैरिएंट्स से सुरक्षित रहने के लिए कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन जरूरी है। 

-----------------------------
नोट: यह लेख आईसीएमआर के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव के एक बयान और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed