उम्र बढ़ने के साथ जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम सबसे ज्यादा बढ़ जाता है, आर्थराइटिस और घुटनों की दिक्कतें उनमें से एक है। उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों का घिसाव और इसमें क्षति होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि परिवार में पहले से किसी को गठिया की समस्या रही हो या फिर आप मोटापे का शिकार हैं तो आपमें इसका जोखिम और अधिक हो जाता है।
Health Tips: गठिया ने जीवन की रोक दी है रफ्तार? आज से ही शुरू कर दीजिए ये उपाय, मिलेगा आराम
अगर आपको भी गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे जोड़ों में दर्द या सूजन बना रहता है तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
गठिया की बढ़ती दिक्कत, क्या करें?
अगर आपको भी गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे जोड़ों में दर्द या सूजन बना रहता है तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम करना हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। आहार में कैल्शियम, विटामिन डी, और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव अत्यधिक प्रभावी हो सकते हैं। ये उपाय न केवल दर्द को कम करते हैं, बल्कि घुटने की मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत भी बनाते हैं।
गठिया के लक्षणों और दर्द से कैसे पाएं आराम?
गठिया के लक्षणों और दर्द को कम करने के लिए आहार में कुछ बदलाव भी मददगार हो सकते हैं।
- आहार में हल्दी को जरूर शामिल करिए इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि चोट और सूजन पर हल्दी का लेप लगाने की सलाह दी जाती है।
- इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें जैसे मछली और अलसी के बीज का सेवन भी सूजन कम करने में मदद करता है।
- लहसुन, ब्रोकली, नट्स और सीड्स में भी ऐसे कारगर तत्व होते हैं जो सूजन को कम करके गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
हल्दी और दूध का सेवन
हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व होता है, जो प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सेंधा नमक का प्रयोग भी आपके लिए फायदेमंद है। एक टब गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें अपने घुटने को डुबोकर रखें। इससे भी दर्द में आराम मिलता है।
वजन नियंत्रित रखें
अधिक वजन होने से घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल रखें। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके सेवन से भी वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।