फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: गठिया ने जीवन की रोक दी है रफ्तार? आज से ही शुरू कर दीजिए ये उपाय, मिलेगा आराम

Wed, 12 Mar 2025 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

अगर आपको भी गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे जोड़ों में दर्द या सूजन बना रहता है  तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
How does arthritis affect life know arthritis treatment and prevention in hindi
आर्थराइटिस की बढ़ती समस्या - फोटो : Freepik.com

उम्र बढ़ने के साथ जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम सबसे ज्यादा बढ़ जाता है, आर्थराइटिस और घुटनों की दिक्कतें उनमें से एक है। उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों का घिसाव और इसमें क्षति होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि परिवार में पहले से किसी को गठिया की समस्या रही हो या फिर आप मोटापे का शिकार हैं तो आपमें इसका जोखिम और अधिक हो जाता है।



लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। घुटनों में दर्द और आर्थराइटिस की समस्या आमतौर पर उम्र बढ़ने, जीवनशैली, चोट या आनुवंशिक कारणों के चलते होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें घुटनों की समस्या होने का खतरा और भी अधिक देखा जाता है, घुटने पर अतिरिक्त वजन का दबाव पड़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है।

घुटनों की बढ़ती इस समस्या से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम करने, वजन कम रखने और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। 

How does arthritis affect life know arthritis treatment and prevention in hindi
गठिया की समस्या - फोटो : Freepik.com

गठिया की बढ़ती दिक्कत, क्या करें?

अगर आपको भी गठिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे जोड़ों में दर्द या सूजन बना रहता है तो समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम करना हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है। आहार में कैल्शियम, विटामिन डी, और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव अत्यधिक प्रभावी हो सकते हैं। ये उपाय न केवल दर्द को कम करते हैं, बल्कि घुटने की मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत भी बनाते हैं। 

How does arthritis affect life know arthritis treatment and prevention in hindi
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

गठिया के लक्षणों और दर्द से कैसे पाएं आराम?

गठिया के लक्षणों और दर्द को कम करने के लिए आहार में कुछ बदलाव भी मददगार हो सकते हैं।

  • आहार में हल्दी को जरूर शामिल करिए इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि चोट और सूजन पर हल्दी का लेप लगाने की सलाह दी जाती है।
  • इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें जैसे मछली और अलसी के बीज का सेवन भी सूजन कम करने में मदद करता है।
  • लहसुन, ब्रोकली, नट्स और सीड्स में भी ऐसे कारगर तत्व होते हैं जो सूजन को कम करके गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How does arthritis affect life know arthritis treatment and prevention in hindi
हल्दी वाले दूध का सेवन - फोटो : Freepik.com

हल्दी और दूध का सेवन

हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व होता है, जो प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सेंधा नमक का प्रयोग भी आपके लिए फायदेमंद है। एक टब गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें अपने घुटने को डुबोकर रखें। इससे भी दर्द में आराम मिलता है।

विज्ञापन
How does arthritis affect life know arthritis treatment and prevention in hindi
वेट लॉस करना जरूरी - फोटो : Freepik.com

वजन नियंत्रित रखें

अधिक वजन होने से घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल रखें। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके सेवन से भी वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed