फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New year's Eve: पार्टी के जश्न में कहीं हो न जाए हैंगओवर, डॉक्टर ने बताए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Sat, 01 Jan 2022 01:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
how do you get rid of a hangover fast at home hangover utarne ke gharelu upay in hindi
हैंगओवर कैसे कम करें - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ अनुपम वत्सल
(वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ)
दिल्ली


नया साल आ गया है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि अक्सर लोग नए साल के जश्न में शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते हैं, सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। इस बारे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन के सेहत पर दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

नए साल की पार्टी में यदि आप फिर भी शराब का सेवन कर लेते हैं तो इसकी मात्रा को ध्यान में जरूर रखें। बहुत अधिक मात्रा में शराब के सेवन के कराण इसका हैंगओवर हो सकता है। कई स्थितियों में यह सेहत के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण भी बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में डॉक्टर्स से समझते हैं कि कैसे जानें कि आपको शराब का हैंगओवर हो गया है, साथ ही इसे आसानी से कैसे ठीक किया जा सकता है?

how do you get rid of a hangover fast at home hangover utarne ke gharelu upay in hindi
पार्टी हैंगओवर की समस्या - फोटो : getty images

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ अनुपम वत्सल बताते हैं, शराब का सेवन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है, भले ही आप इसे कम मात्रा में ही क्यों न पी रहे हों। लिवर जैसे अंगों को शराब में मौजूद तत्व गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नए साल के जश्न में सेहत से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सारी चीजों को जानते हुए भी लोग जश्न में सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। अधिक मात्रा में शराब के सेवन के कारण होने वाला हैंगओवर कई मामलों में गंभीर हो सकता है, ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इसे ठीक करने के उपाय किए जाने जरूरी होते हैं। 

how do you get rid of a hangover fast at home hangover utarne ke gharelu upay in hindi
हैंगओवर के लक्षण? - फोटो : Pixabay

हैंगओवर को कैसे पहचानें?
डॉ अनुपम बताते हैं कि किस मात्रा में शराब के सेवन के कारण हैंगओवर होता है, यह स्थिति हर किसी में अलग-अलग हो सकती है। हैंगओवर के कारण लोगों को तेज सिरदर्द, गला सूखने, मितली आने और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती है। खाली पेट अल्कोहल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पहले से ही डायबिटीज जैसी समस्याओं के शिकार लोगों में हैंगओवर के गंभीर लक्षण हो सकते हैं, यह आपके ब्लड शगर के स्तर को बहुत घटा सकता है, जिसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how do you get rid of a hangover fast at home hangover utarne ke gharelu upay in hindi
हैंगओवर दूर करने के लिए पिएं अधिक पानी - फोटो : getty images

हैंगओवर कैसे दूर करें?
हैंगओवर के लक्षण दिखने पर सबसे पहले और अधिक शराब से बचें। हैंगओवर के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, इससे बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और अपने शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीते रहना अच्छा माना जाता है। आप जूस, नारियल पानी और सूप भी पी सकते हैं। इसके अलावा शरीर को पूरा आराम दें, अच्छी नींद लें, इससे भी लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
how do you get rid of a hangover fast at home hangover utarne ke gharelu upay in hindi
हैंगओवर दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

ये उपाय भी माने जाते हैं फायदेमंद

  • केला खाएं- केले पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत हैं और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बेहतर रखने में सहायक हो सकते हैं। इलेक्ट्रोलाइट का स्तर कम होने से थकान, सिरदर्द, मतली, मांसपेशियों में ऐंठन और ऊर्जा में कमी जैसी समस्या होती है, केला खाना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • कार्बोहाइड्रेट का सेवन- हैंगओवर को कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आमतौर पर थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
  • कॉफी पिएं: अध्ययनों से पता चलता है कि हैंगओवर को कम करने में कॉफी या चाय पीना भी फायदेमंद हो सकता है। हैंगओवर के कारण थकान और सिरदर्द को दूर करने में इसके लाभ हो सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कैफीनयुक्त पेय मूत्रवर्धक होते हैं ऐसे में इसका अधिक सेवन आपको और अधिक निर्जलित कर सकता है।
  • नींबू पानी पिएं: हैंगओवर को कम करने के लिए नींबू पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है। यह शराब के नशे को कम कर सकता है। इसके अलावा साइट्रिक फलों का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी भी स्थिति में शराब के सेवन से परहेज की सलाह देता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed