फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New year's Eve: नए साल के जश्न में कोरोना के खतरे को भूलें नहीं, बचाव के लिए इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

Sat, 01 Jan 2022 12:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
covid-19 precautions during new year party, how to avoid omicron infection
नए साल की पार्टी - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में नए साल का स्वागत धूमधाम से हुआ। अमर उजाला परिवार की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं। नए साल पर हर जगह जश्न और उत्सव का माहौल है, हालांकि इस जश्न में कोरोना से बचाव को लेकर जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। देश में कोरोना का संक्रमण अपनी रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में देश में तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ गई है। इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से नए साल के जश्न के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।



वैसे तो एहतियात के तौर पर राज्य सरकारों ने लोगों के इकट्ठा होने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। भले ही आप अपने घर में पार्टी कर रहे हैं, कोरोना से बचाव को लेकर वहां भी सर्तकता में कोई चूक न करें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं पार्टी और जश्न के दौरान आपको हमेशा किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?

covid-19 precautions during new year party, how to avoid omicron infection
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क - फोटो : iStock

मास्क लगाना सबसे जरूरी
कोरोना संक्रमण के खतरे से बचे रहने के लिए हमेशा मास्क पहन कर रखें, भले ही आप घर में कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहे हों, वहां भी मास्क पहनना आवश्यक है। कोरोना के इनडोर संक्रमण को लेकर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ आगाह करते हैं। मास्क चेहरे पर अच्छी तरह से फिट हों। ढीले या नाक से नीचे मास्क पहनने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गलत तरीका मानते हैं।

covid-19 precautions during new year party, how to avoid omicron infection
हाथों की साफ सफाई जरूरी - फोटो : Pixabay

हैंड हाइजीन का रखें ख्याल
कोरोना का संक्रमण हाथों से होते हुए नाक और मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है, ऐसे में हैंड हाइजीन का हमेशा ख्याल रखें। पार्टी में कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। दोस्तों से हाथ मिलाने से बचें। किसी भी सतह को छूने के बाद हाथों को धो लें या अच्छी तरीके से उन्हें सेनेटाइज जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid-19 precautions during new year party, how to avoid omicron infection
दूरी बनाए रखें - फोटो : Pixabay

सोशल डिस्टेंसिंग
यदि बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए आप घर में ही पार्टी कर रहे हैं तो भी सोशल डिस्टेंसिग को भूलें नहीं। लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। कोरोना के मामले एसिम्टोमैटिक हो सकते हैं, ऐसे में आपको नहीं पता है कि कौन फिलहाल संक्रमित है और कौन नहीं?

विज्ञापन
covid-19 precautions during new year party, how to avoid omicron infection
कोरोना के लक्षणों को न करें अनदेखा - फोटो : iStock
लक्षण हों तो घर पर ही रहें
यदि आपमें कोरोना के कोई भी लक्षण जैसे बुखार, खांसी, बंद नाक, गले में खराश या खरोंच जैसा दर्द या अन्य कोई भी लक्षण महसूस हो रहा हैं तो घर पर ही रहें। ऐसी स्थिति में किसी भी पार्टी में जाने से बचें, लोगों से वर्चअली टच में रहें। कोरोना के किसी भी संभावित लक्षण के संदेह में तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें और जांच कराएं।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed