फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों की जलन और सूखेपन को दूर करके आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये उपाय

Wed, 13 Jan 2021 08:53 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 13 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Home remedies to relieve irritation and dryness of eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के वक्त में घंटों कम्प्यूटर पर बैठकर काम करना या फिर फोन में लगे रहना आंखों को नुकसान पहुंचाता है। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से हम अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है। ज्यादा देर तक फोन चलाने या कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने से उसकी लाइट का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों को थकावट होने लगती है और इसके कारण कभी-कभी जलन भी होने लगती है। आंखों की जलन और सूखेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको जलन और ड्राइनेस से तो राहत मिलगी, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

Home remedies to relieve irritation and dryness of eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों का व्यायाम करें

जिस तरह से शरीर के हर हिस्से को व्यायाम की जरुरत होती है, उसी तरह से आंखों का भी व्यायाम करना चाहिए। इससे आपकी आंखों में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसके लिए पहले सीधे बैठकर सामने की ओर देखें। उसके बाद एक बार दांयी और फिर बांयी ओर देखें और इसी तरह से अपनी आंखों को दोनों दिशाओं का तरफ घुमाते हुए देखें। पहले अपनी आंखों को क्लॉकवाइज (घड़ी की दिशा में) घुमाएं। उसके बाद एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। अपनी आंखों को आराम देने के लिए बीच में झपका भी सकते हैं। ये व्यायाम कुछ सेकेंड तक करें। अपनी पलकों को 20-30 सेकेंड के लिए जल्दी-जल्दी झपकाएं।

Home remedies to relieve irritation and dryness of eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंवला आंखों की समस्याओं को दूर करता है

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्तोत्र है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने और समस्याओं को दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का जूस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies to relieve irritation and dryness of eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए अच्छे होते हैं

सौंफ कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आंखों में मुख्यत: होने वाले रोग मोतियाबिंद की होने की गति को कम करते हैं। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ होती हैं। इसके लिए बड़ी सौंफ, चीनी और बादाम को एक साथ मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसे लगभग 40 तक लेने के बाद आपको लाभ नजर आने लगेगा।

विज्ञापन
Home remedies to relieve irritation and dryness of eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करें 

बादाम खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए रात को पानी में बादाम भिगो कर रख दें। इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर दूध में डालकर खाएं कुछ महीनों तक ऐसा करने से आपको दृष्टि मे सुधार दिखेगा।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed