फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान, तो ये पांच घरेलू नुस्खे आ सकते हैं आपके काम

Wed, 13 Jan 2021 07:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Jan 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
home remedies for Face wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भला खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता? लड़के हो या फिर लड़कियां, हर कोई चाहता है कि वो हमेशा ही खूबसूरत और जवान दिखे। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे चेहरे पर झुर्रियां भी आने लगती है। ऐसे में हम कई महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं और उनका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं। लेकिन कई बार ये हमें फायदा तो नहीं दे पाते उल्टा हमारे चेहरे को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा देते हैं। लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको इसमें काफी मदद मिल सकती है।

home remedies for Face wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे चेहरे की झुर्रियों को कम करने में हमारी मदद एलोवेरा कर सकता है। आजकल जितनी भी क्रीम या अन्य तरह के प्रोडक्ट्स आ रहे हैं, उनमें से कई में एलोवेरा का इस्तेमाल होता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से हमारा चेहरा काफी सुंदर बनता है और झुर्रियों को दूर करने में भी इससे मदद मिलती है। आपको इसके लिए करना ये है कि एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच भीगी हुई चने की दाल का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है।

home remedies for Face wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम केले को बड़े चाव से खाते हैं। केला हमारे दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है, और साथ ही इसमें जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शिमय, फाइबर और विटामिन-सी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केले के इस्तेमाल से हमारे चेहरे को भी लाभ मिल सकता है? अगर नहीं तो आपको करना ये है कि पहले तो केले का पेस्ट तैयार कर लेना है, और इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है। लगभग दस मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for Face wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब हमारे शरीर में कोई दाग या फिर किसी जले या फिर किसी चोट का निशान होता है, तो उस जगह पर नारियल का तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह हमारे चेहरे पर आनी वाली झुर्रियों को भी दूर करने में नारियल का तेल हमारी मदद कर सकता है। इसका फायदा लेने के लिए रात को सोने से पहले आपको अपने चेहरे पर नारियल के तेल से मालिश करनी है। नियमित रूप से ऐसा करने से झुर्रियों की समस्या तो दूर होने में मदद मिलती ही है, साथ ही चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।

विज्ञापन
home remedies for Face wrinkles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडा भी हमारे चेहरे से झुर्रियों को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। अंडे के पीले भाग को अलग करके इसके सफेद वाले भाग को रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। दस से पंद्रह मिनट तक रहने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। इसके अलावा खीरा और टमाटर भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे के रस में टमाटर का रस मिलाकर इसे फ्रिज में जमा लें। इसके बाद इस जमे हुए यानी आइसक्यूब को चेहरे पर झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed