कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। लोग कोरोना से बचाव को लेकर अलग-अलग तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं। खासकर शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर लोग इन दिनों ज्यादा जागरूक दिख रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में घरेलू उपायों और आयुर्वेद की ओर लोगों का झुकाव भी ज्यादा हुआ है। इस बीच आयुष मंत्रालय की ओर से भी कोरोना से बचाव के लिए, इम्यूनिटी बनाए रखने और बढ़ाने के लिए समय-समय पर तमाम तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। गर्म पानी, च्यवनप्राश, अदरक, हल्दी, काढ़ा वगैरह को लोगों ने अपने खानपान का अहम हिस्सा बना लिया है। इनको लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठते हैं। कौन सी चीजों का किस समय सेवन करें, कितनी मात्रा में सेवन करें.... इस तरह के कई सवालों के जवाब आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आकाशवाणी के एक कार्यक्रम में दिए हैं।
Coronavirus: आयुष मंत्रालय सचिव से जानें- गर्म पानी पीने के फायदे, हल्दी और च्यवनप्राश कब और कितना लेना चाहिए
गर्म पानी पीने के क्या फायदे हैं?
- आईसीएमआर की ओर से थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद में बताया गया है कि गर्म पानी पीने से जठराग्नि सही रहती है और बीमारियां नहीं होती। गर्म पानी पीने से वायरस के इंट्री पॉइंट यानी गले में वायरस अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाते हैं और शरीर को प्रभावित नहीं कर पाते हैं।
गरम पानी पीने के क्या फायदे हैं?@PrakashJavdekar @MIB_India @shashidigital @PIB_India #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/OTzbabEDwG
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 16, 2020
हल्दी कौन सी लेनी चाहिए?
- ताजी पीसी हुई हल्दी या सूखी हल्दी दोनों ले सकते हैं। ताजी हल्दी हो तो मात्रा थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए, क्योंकि उसके औषधीय तत्व डायल्यूडेड होते हैं। बहुत ज्यादा हल्दी का सेवन भी नुकसान कर सकता है।
हल्दी कितनी मात्रा में लेनी चाहिए?
- 200 एमएल के कप के लिए एक छोटा चम्मच यानी चार ग्राम हल्दी काफी है। अगर सामान्य रूप से चाय के लिए प्रयोग होने वाला 150 एमएल का कप है तो तीन ग्राम के करीब हल्दी लेनी चाहिए। बहुत ज्यादा हल्दी का सेवन करना भी नुकसान पहुंचा सकता है।
एक व्यक्ति को हल्दी कितनी मात्रा में लेनी चाहिए ?#IndiaFightsCorona | #COVID19
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 15, 2020
@PrakashJavdekar | @MIB_India | @PIB_India @moayush pic.twitter.com/JdY9mW28sq
च्यवनप्राश के फायदे हैं?
- सामान्यत: मानना है कि च्यवनप्राश का सेवन सर्दियों में किया जाता है, लेकिन सर्दी हो या गर्मी, किसी भी मौसम में इसका सेवन किया जा सकता है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आंवला होता है, जो किसी भी मौसम में खाया जा सकता है।