फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: आयुष मंत्रालय सचिव से जानें- गर्म पानी पीने के फायदे, हल्दी और च्यवनप्राश कब और कितना लेना चाहिए

Sat, 18 Jul 2020 07:23 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Home remedies of Coronavirus tips by Ayush ministry Hot water, turmeric, kadha benefits for covid 19 treatment
Coronavirus Tips by Ayush Ministry - फोटो : Twitter@AIR

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। लोग कोरोना से बचाव को लेकर अलग-अलग तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं। खासकर शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर लोग इन दिनों ज्यादा जागरूक दिख रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में घरेलू उपायों और आयुर्वेद की ओर लोगों का झुकाव भी ज्यादा हुआ है। इस बीच आयुष मंत्रालय की ओर से भी कोरोना से बचाव के लिए, इम्यूनिटी बनाए रखने और बढ़ाने के लिए समय-समय पर तमाम तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। गर्म पानी, च्यवनप्राश, अदरक, हल्दी, काढ़ा वगैरह को लोगों ने अपने खानपान का अहम हिस्सा बना लिया है। इनको लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठते हैं। कौन सी चीजों का किस समय सेवन करें, कितनी मात्रा में सेवन करें.... इस तरह के कई सवालों के जवाब आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आकाशवाणी के एक कार्यक्रम में दिए हैं।

Home remedies of Coronavirus tips by Ayush ministry Hot water, turmeric, kadha benefits for covid 19 treatment
Hot Water benefits - फोटो : Twitter@AIR

गर्म पानी पीने के क्या फायदे हैं?

  • आईसीएमआर की ओर से थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद में बताया गया है कि गर्म पानी पीने से जठराग्नि सही रहती है और बीमारियां नहीं होती। गर्म पानी पीने से वायरस के इंट्री पॉइंट यानी गले में वायरस अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाते हैं और शरीर को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। 

 

Home remedies of Coronavirus tips by Ayush ministry Hot water, turmeric, kadha benefits for covid 19 treatment
Coronavirus Tips - फोटो : Twitter@AIR

हल्दी कौन सी लेनी चाहिए?

  • ताजी पीसी हुई हल्दी या सूखी हल्दी दोनों ले सकते हैं। ताजी हल्दी हो तो मात्रा थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए, क्योंकि उसके औषधीय तत्व डायल्यूडेड होते हैं। बहुत ज्यादा हल्दी का सेवन भी नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies of Coronavirus tips by Ayush ministry Hot water, turmeric, kadha benefits for covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी कितनी मात्रा में लेनी चाहिए? 

  • 200 एमएल के कप के लिए एक छोटा चम्मच यानी चार ग्राम हल्दी काफी है। अगर सामान्य रूप से चाय के लिए प्रयोग होने वाला 150 एमएल का कप है तो तीन ग्राम के करीब हल्दी लेनी चाहिए। बहुत ज्यादा हल्दी का सेवन करना भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

 

विज्ञापन
Home remedies of Coronavirus tips by Ayush ministry Hot water, turmeric, kadha benefits for covid 19 treatment
Coronavirus TIps by Ayush Ministry - फोटो : Twitter@AIR

च्यवनप्राश के फायदे हैं?

  • सामान्यत: मानना है कि च्यवनप्राश का सेवन सर्दियों में किया जाता है, लेकिन सर्दी हो या गर्मी, किसी भी मौसम में इसका सेवन किया जा सकता है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आंवला होता है, जो किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed