फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार घरेलू नुस्खे जिनसे तेजी से घट जाएगा वजन, तोंद भी हो जाएगी अंदर

Sat, 18 Jan 2020 08:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Jan 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
home remedies for weight loss tips for weight loss
मोटापा

अगर आपकी तोंद निकली हुई है और वजन बढ़ गया है तो परेशान होने की जगह आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। दरअसल, वजन बढ़ने की प्रमुख वजह अनियमित खानपान और जीवनशैली ही है। ज्यादा फास्ट फूड खाने की आदत, घर के खाने को छोड़कर बाहर का खाना अधिक खाना और व्यायाम न करना एवं कुर्सी पर दिनभर बैठे रहने की वजह से मोटापे का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आपको वजन घटाने के लिए अपनी आदतों में बदलाव करना होगा और कुछ घरेलू नुस्खों का पालन करना होगा। आइए जानते हैं कैसे घटनाएं अपना वजन..



 

home remedies for weight loss tips for weight loss
मोटापा

वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप हर दिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से न सिर्फ आपका वजन घटेगा एवं तोंद भीतर चले जाएगी बल्कि आपको दिल से लेकर ब्लड प्रेशर तक की कई तरह की बीमारियां नहीं होंगी। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। आप खूब पैदल चलें और रनिंग करें। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाएगा और आपकी तोंद भी अंदर चले जाएगी।

home remedies for weight loss tips for weight loss
obesity

वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें। सुबह जल्दी उठें और हर रोज गुनगुना पानी पिएं। दरअसल गुनगुना पानी वजन घटाने के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। आप हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और फिर देखिए कैसे कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा। आप दिनभर में भी नियमित अंतराल में ठंडे की जगह गर्म पानी ही पिएं। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और वजन भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for weight loss tips for weight loss
obesity

वजन घटना के लिए जरूरी है कि आप एकदम वक्त पर खाना खाएं और सुबह का नाश्ता कभी भी न छोड़ें। दरअसल, सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह का नाश्ता करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते  हैं जिसकी वजह से आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स, अंडा एवं ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा और फल आदि चीलें लें। 

विज्ञापन
home remedies for weight loss tips for weight loss
Obesity

अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed