फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाद-खाज-खुजली की समस्या से हैं परेशान, 7 दिन में जड़ से मिटा देगा ये सुंदर सा फूल

Wed, 25 Mar 2020 09:40 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
home remedies for ringworm in hindi eczema itching treatment with this flower in seven days
ringworm - फोटो : Facebook

दाद, खाज या खुजली, कोई भी ऐसी समस्या से परेशान हो सकता है। दाद एक ऐसा फंगल इंफेक्शन होता है, जो हाथ, पैर, गर्दन या अंदरुनी अंगों में कहीं भी हो सकता है। दिखने में यह किसी जख्म की तरह होता है। लाल या ब्राउन रंग में हमारी त्वचा से उभरा हुआ दिखता है। छोटा सा भी हो जाए और खुजली कर दी जाए तो तेजी से फैलने लगता है। यह फंगल इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाए तो इसमें फुंसी हो जाती है, जिसमें पस भर जाता है। इग्नोर करने पर यह बड़ा, जिद्दी और गंभीर हो सकता है। इसलिए जरूरत है कि इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। आज हम बताने जा रहे हैं इसके घरेलू उपचार के बारे में: 

home remedies for ringworm in hindi eczema itching treatment with this flower in seven days
गेंदा - फोटो : अमर उजाला

दाद की समस्या आम बात है। कभी-कभी यह जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन फिर दोबारा भी हो जाता है। इसके लिए बाजार में कई तरह की क्रीम आती है, जो 5-7 दिन में दाद ठीक करने का दावा तो करती है, लेकिन कई बार ये दावे गलत साबित होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे गेंदा के घरेलू नुस्खे के बारे में। गेंदे के फूल और पत्तियां दाद की समस्या में बेहद कारगर साबित होते हैं। 

home remedies for ringworm in hindi eczema itching treatment with this flower in seven days
गेंदा के फूलों से की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

गेंदे का फूल न केवल पूजा में और सजावट के लिए किया जाता है, बल्कि यह दाद, खाज जैसी बीमारी का रामबाण इलाज है। गेंदे में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज, खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको काफी लंबे समय से खुजली की समस्या है तो उसमें भी यह नुस्खा बड़े काम का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for ringworm in hindi eczema itching treatment with this flower in seven days
गेंदा - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें इस्तेमाल

  • गेंदे की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें।
  • इसे उबालने के बाद ठंडा होने दें।
  • अब आपको शरीर में जहां खुजली है, उस जगह पर लगाएं
  • लगाने के बाद इसे अच्छे से साफ कर लें। 
विज्ञापन
home remedies for ringworm in hindi eczema itching treatment with this flower in seven days
गेंदा के फूल - फोटो : अमर उजाला

एक और तरीका है

  • गेंदे के फूल का रस निकालें
  • या इसे पीसकर पेस्ट बना लें
  • फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं
  • सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर हटा लें

इस नुस्खे से महज सात दिनों में खुजली की समस्या में आराम मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed