फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: क्या उपवास करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है?

Wed, 25 Mar 2020 06:59 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 25 Mar 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 5 health benefits of fasting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चैत्र नवरात्रि की पर्व की आज से शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि में कई लोग शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का व्रत करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है उपवास रखने के कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं? यदि नहीं जानते तो कोई बात नहीं, आज हम आपको व्रत करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे...

Chaitra Navratri 2020: 5 health benefits of fasting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में
उपवास रखने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इतना ही नहीं कोलाइटिस, कब्ज, सिरदर्द, थकान जैसी समस्याओं के होने की आशंका भी व्रत करने से कम हो जाती है।

Chaitra Navratri 2020: 5 health benefits of fasting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चर्बी कम करने में
उपवास करने से शरीर की चर्बी बड़ी तेजी से गलती है, जिससे वजन भी जल्दी घटना शुरू हो जाता है। बता दें कि फैट सेल्स से लैप्टिन नामक हॉर्मोन निकलता है, जो वजन बढ़ाता है। उपवास में कम कैलोरी मिलने के कारण लैप्टिन की सक्रियता प्रभावित हो जाती है, जिससे वजन नहीं बढ़ पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 5 health benefits of fasting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

तनाव होता है कम
उपवास के दौरान दिमाग बहुत हद तक शांत हो जाता है, जिससे तनाव में कमी आती है। दिमाग शांत होने के पीछे की वजह व्रत में तामसिक भोजन का सेवन करना है। तामसिक भोजन के सेवन से दिमाग में शांति का भाव पैदा होता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 5 health benefits of fasting

शरीर से विषाक्त पदार्थ होते है खत्म
व्रत रखने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे एक तरह से शरीर की सफाई हो जाती है। इसके अलावा लीवर और पेट को थोड़ा आराम मिल जाता है जो सेहत के लिए अच्छा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed