फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीठ के निचले हिस्से में रहता है दर्द, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे जल्द राहत

Sun, 31 Jan 2021 08:49 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कमर दर्द या पीठ के निचले हिस्से में दर्द वैसे तो आम है, लेकिन आगे चलकर यह खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग इससे परेशान रहते हैं, क्योंकि यह किसी भी उम्र में होने वाली एक तकलीफदेह समस्या है। दरअसल, आज की बदलती जीवनशैली ही पीठ या कमर दर्द का कारण बन रही है, क्योंकि कई लोग ऐसे हैं (खासकर दफ्तरों में काम करने वाले) जो एक ही जगह पर ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, इससे रीढ़ को सहारा देने वाली मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है। इसलिए यह सबसे जरूरी है कि आप ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम न करें, थोड़ी-थोड़ी देर पर ब्रेक लेते रहें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके काम करने की जगह आरामदायक हो। आइए जानते हैं अगर आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है तो कौन से घरेलू उपाय आपको राहत दिला सकते हैं।

Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक को कमर दर्द से राहत दिलाने में काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए आप ताजा अदरक के 4-5 टुकड़े लेकर उसे डेढ़ कप पानी में डालकर 10 से 15 मिनट तक उबालें। फिर उसे ठंडा होने दें। उसके बाद उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर उसे पी लें। प्रतिदिन इसका सेवन आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिला सकता है। आप चाहें तो अदरक का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगा भी सकते हैं। इससे भी राहत मिलेगी। 

Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुलसी भी आपको कमर दर्द या ठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिला सकती है। इसके लिए आप एक कप पानी में तुलसी की 8-10 पत्तियां डालकर उसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। उसके बाद उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर उसमें एक चुटकी नमक डालकर पीएं। रोजाना इसका सेवन आपको कमर दर्द से लंबे समय के लिए आराम दिला सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खसखस के बीज को कमर दर्द या पीठ के दर्द के इलाज में रामबाण औषधि की तरह माना जाता है। इसके लिए आप एक कप खसखस के बीज और एक कप मिश्री का पाउडर रोजाना सुबह शाम दो-दो चम्मच एक गिलास दूध में डालकर पीएं। इससे आप जल्द ही आराम मिलेगा। 

विज्ञापन
Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन को वैसे तो पूरे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका उपयोग कमर दर्द या पीठ के निचले हिस्से में दर्द से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन की 3-4 कलियों को डालकर उसे तब तक उबालें, जब तक कि लहसुन की कलियां काली न पड़ जाएं। फिर उस तेल को थोड़ा सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर बाद में उससे दर्द वाली जगह पर मसाज करें। इससे दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed