फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंगओवर से मिलेगी कुछ मिनटों में राहत, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Tue, 15 Dec 2020 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Dec 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
home remedies for hangover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपनी जिंदगी में कई खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं और इसी दौरान कई बार हम अपने चाहने वालों के साथ शराब का सेवन कर लेते हैं। लेकिन कई बार हम इसे इतनी ज्यादा मात्रा में ले लेते हैं कि हमें हैंगओवर हो जाता है। ऐसे में फिर पार्टी के अगले दिन हम इससे काफी परेशान रहते हैं, और दिमाग ये फैसला नहीं कर पाता कि आखिर ये हैंगओवर उतरेगा तो उतरेगा कैसे। आखिर इस दौरान क्या ऐसा खाना या पीना चाहिए, जिससे हैंगओवर से छुटकारा मिल सके? तो चलिए हम आपको बताते हैं इससे मुक्ति पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

home remedies for hangover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हैंगओवर होता क्या है?
 
सबसे पहले ये समझ लेते हैं कि आखिर हैंगओवर होता क्या है। दरअसल, जब भी कोई व्यक्ति शराब का सेवन करता है और उस दौरान वो अपनी लिमिट से ज्यादा शराब पी ले लेता है तो उसे काफी नशा हो जाता है, इसी स्थिति को हैंगओवर कहा जाता है। हैंगओवर में व्यक्ति का अपने आप पर पूरा नियंत्रण नहीं होता है। उसे पूरी तरह होश नहीं रहता है, और वो अपने दिमाग से कोई कार्य करने लायक नहीं होता है। ऐसे में उसे सिर दर्द, आंखों में जलन व उनका लाल होना, ज्यादा प्यास लगना जैसी चीजें होती हैं।

home remedies for hangover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कारण जान लीजिए
 
हैंगओवर होने के पीछे कारण क्या होते हैं? दरअसल, जब हम पार्टी, अपने घर पर या फिर कहीं भी खाली पेट शराब पीते हैं तो ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक तो है ही, साथ ही उस वक्त शराब का अवशोषण तेज गति से होता है। इसी वजह से व्यक्ति को नशा भी ज्यादा होता है। वहीं, जब नशा ज्यादा होता है तो आदमी अपना होश खो बैठता है, और उसे हैंगओवर हो जाता है। इसके अलावा शराब पीने के बाद कई लोगों को पेशाब काफी बार जाना पड़ता है, जिसके कारण शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है और शरीर में इलेकट्रोलाइट्स कम होते हैं। ये भी हैंगओवर का एक कारण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for hangover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हैंगओवर के लक्षण क्या हैं?
 
हैंगओवर के वैसे तो कई लक्षण होते हैं, लेकिन लक्षण हमेशा व्यक्ति की इस चीज पर निर्भर करते हैं कि उसने शराब का सेवन कितनी मात्रा में किया है। आमतौर पर सिर में दर्द होना, आंखों का लाल होना, सांस तेजी से लेना, पिछले दिन की चीजें भूल जाना, बार-बार प्यास लगना, किसी चीज में मन ना लगना, काफी नींद आना, बदन का टूटना, शरीर में कंपन होना, हिचकी आना जैसे कई लक्षण देखे जाते हैं, जिनसे पहचाना जा सकता है कि हैंगओवर है या नहीं।

विज्ञापन
home remedies for hangover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये हैं घरेलू उपाय
 
शराब हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है, ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए। लेकिन जो लोग काफी ज्यादा शराब लेते हैं उनके शरीर का शुगर लेवल खराब हो जाता है। वहीं, हैंगओवर उतारने के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। एक गिलास पानी में नींबू के रस के साथ हल्का नमक डालकर पीने से हैंगओवर उतारने में काफी मदद मिलती है। नारियल का पानी पीने से भी इसमें काफी मदद मिलती है। पुदीना की कुछ पत्तियों को गर्म पानी में डालें और फिर इसका सेवन करें, ये हैंगओवर उतारने का काफी सरल तरीका है। इसके अलावा अदरक व काला नमक खाने से भी हैंगओवर उतारने में काफी मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed