फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में गैस बनने और तेज दर्द की समस्या में रामबाण उपाय हैं ये घरेलू नुस्खे

Sat, 21 Nov 2020 07:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
How to get rid of stomach Gas problem know all about Home remedies for Gas and gas pain causes and treatment of stomach gas and pain
पेट में बनने वाली गैस की समस्या - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

असमय और अनियमित खानपान की वजह से पेट में गैस बनना आजकल आम समस्या है। हो सकता है कि आपको भी यह समस्या हो। पेट में गैस बनना खतरनाक भी हो सकता है। कई बार गैस बनने के कारण सीने में या फिर शरीर के अन्य हिस्से में दर्द होने लगता है। गैस जब सिर में चढ़ जाती है तो वोमेटिंग होने लगती है। गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी कई तरह की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक से गैस बनने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता। ऐसे में घरेलू उपाय रामबाण उपाय साबित होते हैं। आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को घरेलू नुस्खों से कैसे दूर किया जा सकता है:

How to get rid of stomach Gas problem know all about Home remedies for Gas and gas pain causes and treatment of stomach gas and pain
Gas Pain - फोटो : Pixabay
  • गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। इसके पीते ही आपको गैस की समस्या से तत्काल आराम मिलता है। यह एक तरह से इनो का काम करता है। 
How to get rid of stomach Gas problem know all about Home remedies for Gas and gas pain causes and treatment of stomach gas and pain
हींग पाउडर - फोटो : Social media
  • हींग जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है , वहीं गैस की समस्या में भी यह काफी फायदेमंद है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे गैस की समस्या दूर होती है। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of stomach Gas problem know all about Home remedies for Gas and gas pain causes and treatment of stomach gas and pain
छाछ - फोटो : Pixabay
  • खाने के बाद छाछ पीने का चलन कई घरों में होता है। खासकर गर्मी के मौसम में तो अक्सर लोग छाछ पीते हैं। इसमें काला नमक और अजावइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या से तुरंत आराम मिलता है। 
विज्ञापन
How to get rid of stomach Gas problem know all about Home remedies for Gas and gas pain causes and treatment of stomach gas and pain
पेट में गैस - फोटो : pixabay
  • किचन में मौजूद काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे पाचन भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed