असमय और अनियमित खानपान की वजह से पेट में गैस बनना आजकल आम समस्या है। हो सकता है कि आपको भी यह समस्या हो। पेट में गैस बनना खतरनाक भी हो सकता है। कई बार गैस बनने के कारण सीने में या फिर शरीर के अन्य हिस्से में दर्द होने लगता है। गैस जब सिर में चढ़ जाती है तो वोमेटिंग होने लगती है। गैस बनने से पेट फूलने लगता है और पाचन संबंधी कई तरह की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। अगर आपको ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल हल्के में न लें क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक से गैस बनने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता। ऐसे में घरेलू उपाय रामबाण उपाय साबित होते हैं। आइए जानते हैं पेट में बनने वाली गैस को घरेलू नुस्खों से कैसे दूर किया जा सकता है:
पेट में गैस बनने और तेज दर्द की समस्या में रामबाण उपाय हैं ये घरेलू नुस्खे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन