Tips For Sore Throat: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में तो ये 300 के पार पहुंच गया है। जहरीली हवा का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। लगातार खांसी और गले में खराश जैसी समस्या जैसे बेहद आम हो गई है।
वैसे तो खराश के लिए बाजार में तमाम तरह की दवाई और सिरप मौजूद है, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिलेगी लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर भी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप खांसी और खराश जैसी गंभीर समस्या से राहत पा सकते हैं। तो यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो इन इन नुस्खों का इस्तेमाल जरूर करें।
2 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe Stock
गर्म पानी से गरारे करें
यदि आप गले की खराश से परेशान हैं तो गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक डालकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में सहायक होता है।
3 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe stock
अदरक और शहद का सेवन
गले की खराश को दूर करने के लिए अदरक का टुकड़ा चबाएं या इसे गर्म पानी में उबालें और फिर इसमें शहद मिलाकर पिएं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करने में मदद करते हैं।
4 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय
- फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध
रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से गले की खराश में राहत मिलती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
5 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe stock
भाप लेना
गरम पानी में नीलगिरी का तेल डालकर भाप लें। इससे गले में आराम मिलता है और बलगम भी साफ होता है। भाप लेने से कई अन्य परेशानियों से भी आपको राहत मिलेगी।