फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: कहीं उत्साह की 'मिठास' बढ़ा न दे आपकी परेशानी, होली में डायबिटीज रोगी इन बातों का रखें खास ख्याल

Fri, 18 Mar 2022 12:24 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Tips for Diabetes Patient On Holi Festival, how to control blood sugar level
होली में डायबिटीज रोगी रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock

Medically reviewed by-


डॉ वसीम गौहरी
(मधुमेह रोग विशेषज्ञ)
मुंबई


रंगों और उत्साह-आनंद के त्योहार होली का हम सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाना, मिठाइयां-गुझिया खाना, इस त्योहार को कई मामलों में खास बनाता है। पर कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को होली में सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। डायबिटीज ऐसी ही बीमारी है जिसमें होली के समय बरती गई थोड़ी भी लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह रोगियों को होली के उत्सव के बीच अपनी सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह रोग से ग्रसित लोगों को दैनिक रूप से अपने खान-पान और कैलोरी की मात्रा पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। त्योहारों में चूंकि मिठाइयों-पकवानों की अधिकता होती है, ऐसे में आहार में थोड़ी भी गड़बड़ी आपके लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है। तो क्या जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वह होली का ठीक से आनंद नहीं ले सकते है? ऐसा नहीं है, कुछ बातों को ध्यान में रखकर न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं साथ ही इस त्योहार का आनंद भी ले सकते हैं। 

Holi 2022 Tips for Diabetes Patient On Holi Festival, how to control blood sugar level
ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञ की सलाह?
अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ वसीम गौहरी बताते हैं, डायबिटीज रोगियों को कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का जोखिम अधिक होता है। रंगों और पकवानों का यह त्योहार आपके लिए सेहतमंद भी रहे, इस बात को भी सुनिश्चित करें। खान-पान और जीवनशैली संबंधी सुधार करके मधुमेह रोगी आपकी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि होली के समय में आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, जिससे इस त्योहार का आप पूरी तरह से आनंद उठा सकें।

Holi 2022 Tips for Diabetes Patient On Holi Festival, how to control blood sugar level
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

आहार को लेकर न बरतें कोई लापरवाही
होली के इस मौसम में तरह-तरह के पकवान देखकर आपका मन भी डोल सकता है, पर ध्यान रहे मीठे-अस्वास्थ्यकर चीजों का अधिक सेवन आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। रक्त में शर्करा का बढ़ना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारक बन सकता है। ऐसे में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का ही सेवन करें। तली-भुनी, मीठी चीजों से बचें। यदि आप मीठी चीजों को खाना भी चाहते हैं, तो भोजन से कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को कम करके आहार का संतुलन बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Tips for Diabetes Patient On Holi Festival, how to control blood sugar level
होली में पानी पीते रहें - फोटो : istock

हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान
होली के समय ज्यादातर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, यह डायबिटीज रोगियों की समस्या को बढ़ा सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी, छाछ और स्वस्थ पेय का सेवन करते रहें। अल्कोहल जैसे पेय से दूर रहें। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। मीठे पेय-सोडा से भी परहेज करें, इससे कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
Holi 2022 Tips for Diabetes Patient On Holi Festival, how to control blood sugar level
होली में सेहत को न करें अनदेखा - फोटो : iStock

ये टिप्स हो सकते हैं आपके लिए मददगार
आहार के साथ डायबिटीज रोगियों को होली के दिनों में जीवनशैली को लेकर भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। 

  • खाने के लिए ऑलिव ऑयल या शुद्ध तेल को ही प्रयोग में लाएं। ये ओमेगा -3, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट में समृद्ध होते हैं, जो आपके रक्त शर्करा के स्तर पर बेहतर नियंत्रण लाने में मदद करते हैं।
  • दैनिक आहार में फाइबर युक्त संपूर्ण खाद्य पदार्थ, जैसे सेब, गाजर, बीन्स, काजू और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें।
  • चीनी की जगह गुड़ वाले पकवानों का कम मात्रा में सेवन कर सकते हैं। 
  • हर्बल रंगों का प्रयोग करें। रंगों में मौजूद रसायनों के संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान या संक्रमण हो सकता है। मधुमेह वाले लोग त्वचा संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
  • शराब-धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। 
  • मधुमेह की दवाइयों या इंसुलिन को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed