फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: बहुत ज्यादा प्यास और बार-बार मुंह सूखना हर बार डायबिटीज का संकेत नहीं, ये भी हो सकता है कारण

Fri, 25 Sep 2026 06:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई रहने के कारण पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है, इसके कारण आपकी प्यास भी बढ़ जाती है। पर अगर आप बहुत ज्यादा नमक खा रहे हैं तो इसके कारण भी आपको मिलते-जुलते लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन
Hidden Salt in Your Diet know Health Risks why Too Much Salt is bad for you
ज्यादा प्यास लगने की वजह - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी कुछ दिनों से ज्यादा प्यास लग रही है, बार-बार मुंह सूखा रहता है? आमतौर पर इस तरह की दिक्कतों को डायबिटीज से जोड़कर देखा जाता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई रहने के कारण पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है, इसके कारण आपकी प्यास भी बढ़ जाती है। पर हर बार ये डायबिटीज का ही संकेत हो  ऐसे भी जरूरी नहीं है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपकी डाइट में नमक वाली चीजों की मात्रा ज्यादा है तो इसके कारण भी मुंह सूखने और ज्यादा प्यास लगने की दिक्कत बढ़ सकती है। जरूरत से ज्यादा सोडियम को पहले से ही सेहत के लिए हानिकारक माना जाता रहा है। ऐसे में अगर इस तरह के लक्षण हो रहे हैं तो अपनी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वयस्कों के लिए रोजाना 2,000 मिलीग्राम से कम सोडियम लेने की सलाह देता है, जो लगभग एक छोटी चम्मच नमक के बराबर है। समस्या यह है कि अक्सर हम लोग नमक को सिर्फ भोजन में इस्तेमाल होने वाला नमक मान लेते हैं। पर जाने-अनजाने अचार, पापड़, नमकीन, पैकेज्ड स्नैक्स, सॉस से कहीं ज्यादा नमक शरीर में ले रहे होते हैं। 

Hidden Salt in Your Diet know Health Risks why Too Much Salt is bad for you
ज्यादा नमक खाने से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobestock

ज्यादा सोडियम हो सकता है नुकसानदायक

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ज्यादा सोडियम लेने का सबसे गंभीर दुष्प्रभाव ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। लंबे समय तक ज्यादा नमक खाने से हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों के जोखिम बढ़ सकता है। शरीर में ज्यादा सोडियम पानी जमा होने की स्थिति बढ़ाने लगती है, जिससे कुछ लोगों को सूजन या वजन बढ़ने जैसा बदलाव दिख सकता है। इसलिए शरीर के संकेतों के साथ अपने खाने की आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Hidden Salt in Your Diet know Health Risks why Too Much Salt is bad for you
बार-बार प्यास लगने का कारण - फोटो : Adobe stock

बहुत ज्यादा प्यास और मुंह सूखना

नमकीन भोजन के बाद प्यास बढ़ना आम अनुभव है। ज्यादा सोडियम शरीर के तरल पदार्थों के संतुलन को प्रभावित करता है और शरीर को पानी की जरूरत महसूस हो सकती है। हालांकि बार-बार बहुत ज्यादा प्यास लगना केवल ज्यादा नमक की वजह से नहीं होता। 
 

  • डायबिटीज, डिहाइड्रेशन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी इसके कारण हो सकती हैं। अगर प्यास लगातार असामान्य रूप से बढ़ी रहती है, तो इसके कारणों को समझने के लिए डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Salt in Your Diet know Health Risks why Too Much Salt is bad for you
समय रहते कराएं जांच - फोटो : Adobe stock

शरीर में पानी रुकने की समस्या

ज्यादा सोडियम वाली चीजें शरीर पानी रोकने का कारण बन सकती हैं, इसके कारण हाथ-पैर या टखनों के आसपास सूजन की दिक्कत बढ़ जाती है। किडनी की बीमारी में भी शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर निकालने में दिक्कत हो सकती है, जिससे सूजन बढ़ सकती है। इसलिए लगातार सूजन पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। अगर सूजन लगातार बनी रहती है या सांस फूलने जैसी समस्या भी हो, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
 

  • ज्यादा सोडियम हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हृदय, रक्त वाहिकाओं और किडनी पर दबाव बढ़ता है। इसलिए सिर्फ स्वाद के लिए खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत कम करना जरूरी है। पैक्ड चीजें खरीदते समय हमेशा सोडियम लेवल चेक करें। ज्यादा सोडियम वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed