फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की समस्या: क्या अजवाइन खाने से ठीक हो सकती है गैस की दिक्कत? यहां जानिए

Fri, 25 Sep 2026 10:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

अजवाइन में थाइमोल जैसे सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं, जिनके पाचन तंत्र पर प्रभाव का अध्ययन हुआ है। इसके कार्मिनेटिव और एंटीस्पास्मोडिक गुण गैस या पेट की ऐंठन में संभावित राहत दे सकते हैं। 

विज्ञापन
How Does Ajwain Help Relieve Gas Carom Seeds for stomach problems
गैस की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

खान-पान में गड़बड़ी या फिर भारी भोजन करने के बाद पेट में दर्द, ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत होना काफी आम है। इस तरह की दिक्कतों में दादी-नानी के नुस्खों में अजवाइन को बहुत फायदेमंद बताया जाता रहा है।



अजवाइन एक कारगर औषधि हैं जिसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ देखे गे हैं। इसमें थाइमोल सहित कई एक्टिव यौगिक पाए जाते हैं। अध्ययनों में इसे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने और गैस से जुड़े प्रभावों को कम करने में लाभकारी पाया गया है। पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए अक्सर लोग खाली पेट अजवाइन का सेवन या फिर इसका पानी भी पीते हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर अजवाइन पेट की दिक्कतों में मदद कैसे करती है?

आइए इस बारे में जान लेते हैं।
 

How Does Ajwain Help Relieve Gas Carom Seeds for stomach problems
पेट में गैस की समस्या - फोटो : Freepik.com

पेट को कैसे आराम देती है ये औषधि?

अजवाइन में थाइमोल नाम का प्रमुख यौगिक होता है। अध्ययनों में अजवाइन के कार्मिनेटिव और एंटीस्पास्मोडिक गुणों का जिक्र मिलता है। आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि इसके कुछ यौगिक आंतों में बनने वाली गैस और ऐंठन से जुड़ी परेशानी को कम करने में मददगार हो सकते हैं। 
 

  • प्रयोगशाला और पशु आधारित अध्ययनों में पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। यही वजह है कि पेट में भारीपन या गैस बनाने की समस्या में अजवाइन के सेवन से लाभ मिलता है। 
How Does Ajwain Help Relieve Gas Carom Seeds for stomach problems
अजवाइन के फायदे - फोटो : Adobe Stock

गैस होने पर अजवाइन कैसे लें?
 

  • गैस या पेट में भारीपन होने पर आमतौर पर थोड़ी मात्रा में अजवाइन चबाकर या पानी के साथ ले सकते हैं। कुछ लोग अजवाइन का पानी भी पीते हैं। 
  • हालांकि अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।  बहुत ज्यादा मात्रा में लेने से पेट की दिक्कतें और बढ़ने का खतरा हो सकता है।
  • जिन लोगों को पहले से सीने में जलन, एसिडिटी या पेट की संवेदनशीलता रहती है, उन्हें इसे लेने के बाद लक्षण बढ़ें तो इस्तेमाल रोक देना चाहिए। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
How Does Ajwain Help Relieve Gas Carom Seeds for stomach problems
पेट की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

गैस के कारणों को समझना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अजवाइन हल्की और कभी-कभार होने वाली गैस में  राहत दे सकती है, लेकिन बार-बार होने वाली गैस में केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। लगातार पेट फूलना, बार-बार अपच या सीने में जलन कई बार पाचन की दूसरी समस्याओं का संकेत हो सकता है। जिसका समय रहते जांच और इलाज जरूरी है। अगर पेट की परेशानी के साथ वजन कम हो रहा हो, निगलने में दिक्कत हो, मल काला दिखाई दे या लगातार उल्टी हो तो डॉक्टर से जांच करा लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed