फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Issues: खान-पान और नींद के अलावा ये 4 छिपी चीजें भी बन सकती हैं वजन बढ़ने की वजह

Sat, 22 Aug 2026 09:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Aug 2026 09:43 PM IST
सार

वजन बढ़ने की वजह हमेशा ज्यादा खाना या कम व्यायाम नहीं होती। अगर बिना वजह वजन तेजी से बढ़ रहा है और साथ में सूजन, थकान, सांस फूलना या हार्मोन संबंधी बदलाव हैं, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन
Hidden Reasons Behind Unexplained Weight Gain kyu ho raha hai kaise jane
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

वजन बढ़ने को अक्सर ज्यादा खाने, व्यायाम की कमी और खराब नींद का नतीजा माना जाता है। ये तीनों निश्चित ही वजन पर असर डालते हैं, लेकिन हर बार बढ़ते वजन की वजह यही हों ये जरूरी नहीं है। 



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हार्मोन्स में बदलाव, लंबे समय का तनाव, कुछ दवाएं, पीसीओएस और शरीर में मांसपेशियों की कमी जैसे कारण वजन को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं कुछ मामलों में तेजी से बढ़ता वजन शरीर में पानी जमा होने का संकेत भी हो सकता है।

इसलिए वजन बढ़ने पर केवल खाना कम करने या ज्यादा एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना हमेशा सही नहीं होता। ऐसे मामलों में कारणों की पहचान जरूरी है। आइए जानते हैं कि कौन सी स्थितियां वजन बढ़ने की वजह हो सकती हैं?

Hidden Reasons Behind Unexplained Weight Gain kyu ho raha hai kaise jane
थायरॉयड की समस्या - फोटो : Freepil.com

थायरॉयड की गड़बड़ी

थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म यानी ऊर्जा के इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। थायरॉयड हार्मोन कम होने पर कुछ लोगों में वजन बढ़ सकता है। इसके साथ थकान, ठंड ज्यादा लगना, कब्ज, त्वचा का रूखा होना या बालों में बदलाव जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
 

  • हालांकि केवल वजन बढ़ने से थायरॉयड की बीमारी नहीं मानी जा सकती। अगर वजन बढ़ने के साथ ऐसे कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर जरूरत के अनुसार थायरॉयड की जांच करा सकते हैं।
Hidden Reasons Behind Unexplained Weight Gain kyu ho raha hai kaise jane
तनाव का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com

अक्सर तनाव में तो नहीं रहते आप?

लगातार तनाव में रहने से शरीर और व्यवहार दोनों प्रभावित होते हैं।
 

  • तनाव के दौरान कुछ लोगों में मीठा या ज्यादा कैलोरी वाला भोजन खाने की इच्छा बढ़ सकती है।
  • तनाव के कारण नींद खराब हो जाती है और शारीरिक गतिविधि कम हो जाए तो वजन बढ़ने की आशंका और बढ़ सकती है।


इसलिए वजन कंट्रोल करने के लिए केवल खाने पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। लंबे समय से तनाव, बेचैनी या खराब दिनचर्या बनी हुई है तो उसे सुधारना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Reasons Behind Unexplained Weight Gain kyu ho raha hai kaise jane
दवाएं से बजन बढ़ने का खतरा - फोटो : Adobe Stock Photos

कुछ दवाएं भी बढ़ा सकती हैं वजन

कुछ दवाओं के साथ वजन बढ़ना संभावित दुष्प्रभाव हो सकता है। इसमें कुछ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दवाएं, स्टेरॉयड और कुछ अन्य दवाएं शामिल हो सकती हैं। हालांकि इसका असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता।
 

  • अगर किसी नई दवा को शुरू करने के बाद वजन तेजी से बढ़ने लगा है, तो डॉक्टर से बात करें।
  • वजन बढ़ने के डर से दवा खुद बंद न करें। 
  • डॉक्टर जरूरत के अनुसार दवा, उसकी मात्रा या वजन नियंत्रित करने की रणनीति में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Hidden Reasons Behind Unexplained Weight Gain kyu ho raha hai kaise jane
पीसीओएस की समस्या - फोटो : Freepik.com

महिलाओं में पीसीओएस भी हो सकता है कारण

पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हार्मोन से जुड़ी एक आम स्थिति है। इसमें वजन बढ़ने के साथ मासिक धर्म अनियमित होने, मुंहासे और चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ महिलाओं में इंसुलिन से जुड़े बदलाव भी देखे जाते हैं।
 

  • अगर वजन बढ़ने के साथ पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं या हार्मोन से जुड़े दूसरे लक्षण हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। पीसीओएस की स्थिति हर महिला में अलग हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed