फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ये पांच लक्षण हो सकते हैं दिल की बीमारी के संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Wed, 07 Apr 2021 03:08 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Heart Disease Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय रोग बहुत ही घातक बीमारी है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों लोग मारे जाते हैं। वैसे तो दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विंसेंट बुफैलिनो कहते हैं कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग, अधिक वजन वाले, डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हृदय संबंधी सभी समस्याएं स्पष्ट चेतावनी के संकेत के साथ नहीं आती हैं। कुछ हृदय रोग के लक्षण आपके सीने में भी नहीं होते हैं और यह बताना हमेशा आसान नहीं होता है कि क्या हो रहा है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो दिल की बीमारी के संकेत हो सकते हैं... 

Heart Disease Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीने में बेचैनी 

  • यह दिल के खतरे का सबसे आम संकेत है। अगर आपको हार्ट ब्लॉकेज हो रहा है या दिल का दौरा पड़ रहा है, तो आप अपनी छाती में दर्द, जकड़न या दबाव महसूस कर सकते हैं। पेन स्टेट हर्षी हार्ट एंड वस्कुलर इंस्टीट्यूट में कार्डियक कैथीटेराइजेशन लेबोरेटरी के निदेशक चार्ल्स चैंबर्स कहते हैं, 'हर किसी में इसका अनुभव अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों को महसूस होता है कि उनके ऊपर कोई हाथी बैठ गया है, तो वहीं कुछ लोगों को छाती में कुछ चुभोने या जलन जैसा महसूस होता है।' 
Heart Disease Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द 

  • चार्ल्स चैंबर्स कहते हैं कि कुछ लोगों को दिल का दौरा पड़ने के दौरान जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण भी दिखते हैं। यहां तक कि उन्हें उल्टी भी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस प्रकार के लक्षण दिखने की अधिक संभावना रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heart Disease Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बांह में दर्द 

  • यह भी हार्ट अटैक के ही लक्षणों में से एक है। चार्ल्स चैंबर्स के मुताबिक, 'यह दर्द लगभग हमेशा छाती से शुरू होता है और बाहर की ओर बढ़ता है। लेकिन मैंने कुछ ऐसे मरीजों को भी देखा है, जिन्हें मुख्य रूप से हाथ में दर्द है, जो दिल के दौरे के रूप में सामने आया है।'  
विज्ञापन
Heart Disease Symptoms in hindi Never Ignore These 5 Heart Symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चक्कर आना 

  • कई बार ऐसा होता है कि इंसान अपना संतुलन खो देता है। हो सकता है कि यह काफी देर तक भूखे-प्यासे रहने की वजह से हो रहा हो, लेकिन अगर आप अचानक अस्थिर महसूस करते हैं और आपको सीने में तकलीफ या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। विंसेंट बुफैलिनो कहते हैं, 'इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका रक्तचाप कम हो गया है, क्योंकि आपका दिल उस तरह से पंप करने में सक्षम नहीं है, जैसा पहले था।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed