फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर धूल-धुएं से बार-बार आने लगती है छींक तो करें ये आसान उपाय 

Wed, 07 Apr 2021 01:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 07 Apr 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
if you sneeze because of dust and pollution then follow this tips in hindi
कई लोगों को बहुत ज्यादा छींक एकसाथ आने लगती है - फोटो : Social Media

धूल-धुएं से अगर बार-बार छींक आने लगती है तो यह समस्या ठीक नहीं है क्योंकि इससे आपको चिड़चिड़ होने के साथ ही सिरदर्द भी हो सकता है। कई लोगों को बहुत ज्यादा छींक एकसाथ आने लगती है तो यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता की कमी को दर्शाता है। धूल-धुएं से संपर्क में आने पर म्यूकस झिल्ली उत्तेजित हो जाती है इससे छींक आने लगती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सही समय पर इस समस्या का उपचार कर लें नहीं तो आप बार-बार परेशानियों का सामना करेंगे। एक बार यह समस्या शुरू हो गई तो आप अपने काम आदि में भी पूरा ध्यान नहीं लगा सकेंगे। अगली स्लाइड्स से डॉ सीमा जिरोतिया, मेडिकल ऑफिसर, अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज से जानिए अगर धूल-धुएं से आने लगती है बार-बार छींक तो करें ये उपाय। 

if you sneeze because of dust and pollution then follow this tips in hindi
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल लें - फोटो : Social media

अजवाइन
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल लें। इसे थोड़ा ठंडा करके छान लें। फिर इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप शहद के स्थान पर गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन गुड़ आपको जब पानी गर्म हो रहा हो तभी डाल देना और अच्छे से उबालना है। इस पानी को पीने के बाद ऐसी जगह पर आराम करें, जहां ज्यादा हवा न हो तो आपको जल्दी आराम मिलेगा। 

if you sneeze because of dust and pollution then follow this tips in hindi
एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें - फोटो : social media

सौंफ
गर्मियों में सौंफ का उपाय सबसे बेहतर रहता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी नहीं करता है। गुड़ का सेवन कई लोगों को पेट में गर्मी कर देता है। ऐसे में आप लोग यदि बार-बार आने वाली छींक से तुरंत राहत चाहते हैं तो एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें और उसे थोड़ा ठंडा होने पर थोड़ा-थोड़ा करके पी लें। यदि गरम-गरम इसे आप पी सकते हैं तो और भी बढ़िया बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you sneeze because of dust and pollution then follow this tips in hindi
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी - फोटो : Pixabay

संतरा 
कहते हैं सर्दी आने पर संतरे का जूस नहीं पीना चाहिए लेकिन यह गलत है। यदि आपको धूल-धुएं से बार-बार छींक आ रही है तब तो आपको संतरे का जूस पीना ही चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी जिससे कि आसानी से आप असमय बार-बार आने वाले छींक की समस्या से राहत पा सकेंगे। पर ध्यान रहे संतरे का जूस बिल्कुल भी ठंडा नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
if you sneeze because of dust and pollution then follow this tips in hindi
गर्म दूध में हल्दी डालकर उसका सेवन अवश्य करें - फोटो : Pixabay

हल्दी
हल्दी के उपयोग से आप इस समस्या से बहुत जल्दी राहत पा सकते हैं इसलिए बार-बार छींक आ रही है तो गर्म दूध में हल्दी डालकर उसका सेवन अवश्य करें। भोजन में भी हल्दी की मात्रा बढ़ा दें। ऐसा करने से लंबे समय के लिए आपको इस समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप आधे चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी खाकर, ऊपर से गरम पानी का सेवन कर सकते हैं। यह उपाय भी तुरंत असर दिखाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed