फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: गर्मियों में जरूर खाएं ककड़ी, इन समस्याओं से मिल सकती है राहत

Thu, 10 Jun 2021 03:41 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Healths benefits of eating cucumber in summer season
ककड़ी खाने के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


ककड़ी तो आपने खाई ही होगा? यह खाने में कुरकुरी और बहुत ही अलग स्वाद की होती है। इसका सेवन अधिकतर कच्चा ही किया जाता है, लेकिन कई लोग इसे पकाकर भी खाते हैं। हालांकि इसे कच्चा ही खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन खाने से पहले ककड़ी को अच्छी तरह धो जरूर लेना चाहिए। गर्मियों में लोग ककड़ी खाना खूब पसंद करते हैं और खाना भी चाहिए, क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ककड़ी में विटामिन-ए, सी और ए-कैरोटीन, बी-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं। डॉक्टर भी गर्मियों में ककड़ी का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Healths benefits of eating cucumber in summer season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में है सहायक 

  • ककड़ी में कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है और फाइबर अधिक होता है, इसलिए इसे वजन कम करने के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाता है। सबसे बड़ी बात कि इसमें चीनी और कोलेस्ट्रॉल नहीं होते हैं, क्योंकि ये दोनों ही वजन बढ़ाते हैं। 
Healths benefits of eating cucumber in summer season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित 

  • ककड़ी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और विशेषज्ञ कहते हैं कि पोटैशियम हृदय के लिए एक उपयोगी तत्व है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को कम करता है और सोडियम के हानिकारक प्रभावों को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healths benefits of eating cucumber in summer season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

  • ककड़ी में कैल्शियम तो पाया ही जाता है, साथ ही इसमें विटामिन-के भी अच्छी खासी मात्रा में होता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम कितना जरूरी होता है। 
विज्ञापन
Healths benefits of eating cucumber in summer season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी के लिए है लाभकारी 

  • अगर आप नियमित रूप से ककड़ी का सेवन करते हैं तो यह अच्छा है, क्योंकि यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। इसे गठिया और अल्जाइमर रोग में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह पेट के लिए भी फायदेमंद होता है, कब्ज की समस्या को दूर भगाता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed