प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भले ही संक्रमितों की रोजाना सामने आने वाली संख्या में कमी देखी जा रही है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारी जरा सी भूल हमारे लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। साथ ही हमें अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत रखना है। वहीं, गर्मी का मौसम आ चुका है और गर्मी के मौसम में अगर आप अपने दिमाग को ठंडा रखने के साथ ही अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ाना चाहते हैं तो फिर आप ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। पूरी सर्दी भर लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खूब काढ़ा पिया, लेकिन अब गर्मी के मौमस में आप ठंडाई पी सकते हैं, जो आपको कई गजब के फायदे दे सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
कैसे बनाए ठंडाई?
- ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए दूध, बादाम, खसखस, सौंफ, काली मिर्च, हरी इलायची, तरबूज के बीज, खरबूजे के बीज, ककड़ी के बीज और चीनी। आपको सबसे पहले बादाम, तरबूज और खरबूजे के बीज, खसखस, सौंफ, हरी इलायची और काली मिर्च को रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह बादाम छील लें और बाकी सभी चीजों को एक साथ पीस लें। फिर दूध उबाल लें और उसमें चीनी डालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें, साथ ही अगर आपके पास केसर है तो वो भी इसमें डाल दें। वहीं, अब दो गिलास पानी लेकर धीरे-धीरे ड्राइफ्रूट्स के पेस्ट में डालकर किसी बारीक कपड़े की मदद से या फिर छन्नी की मदद से छान लें। इसके बाद इसमें ठंडा दूध मिला दें और फ्रिज में रख दें। वहीं, जब ये ठंडा हो जाए तो इसका सेवन आप कर सकते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ठंडाई पीने से मिल सकते हैं ये फायदे:-
इम्यून सिस्टम मजबूत होने में मिलती है मदद
- ठंडाई का सेवन गर्मियों के मौसम में करना काफी लाभदायक मिलता है। इसके पीने से ये हमें गर्मी से बचाने में मदद करती है। वहीं, ठंडाई पीने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ठंडाई में केसर होने के कारण ये एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इसलिए गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कब्ज की दिक्कत होगी दूर
- ठंडाई कब्ज की शिकायत को दूर करने में भी मदद करती है। ठंडाई में खसखस होने की वजह से ये प्रोटीन, फाइबर, फैट, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की जलन दूर होने में मदद मिलती है और कब्ज भी नही होती है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एनर्जी मिलती है
- गर्मियों के मौसम में हमारा शरीर एकदम से ढीला पड़ जाता है। तेज गर्मी की वजह से हमें थकान होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में ठंडाई पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें तरबूज और खरबूजे के बीज, बादाम और पिस्ता जैसी चीजें मदद करती हैं। इसलिए गर्मियों में ठंडाई पीना लाभकारी होता है।