फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 चीजों का सेवन कर सकते हैं सुबह खाली पेट, दूर हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां

Sat, 17 Jul 2021 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Health tips These diseases can be overcome by consuming these four things in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

एक अच्छे स्वास्थ्य के पीछे एक अच्छी दिनचर्या के अलावा एक अच्छा आहार भी होता है। अगर आप जंक फूड या बाहर के तले-भुने खाने का सेवन करते हैं, तो जाहिर है कि आपको पेट से जुड़ी और अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अगर आप घर पर बना हुआ ताजा भोजन खाते हैं, तो इससे आपको लाभ ही मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन अगर आप सुबह उठकर खाली पेट करते हैं तो आपको इसके लाभ मिल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं, ताकि आपकी कई बीमारियां दूर होने में आपको मदद मिल सके। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips These diseases can be overcome by consuming these four things in the morning
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आंवला

  • आंवला हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी हमारी आंखों और पाचन तंत्र को कई फायदे दे सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट एक आंवला का सेवन कर सकते हैं। अगर आप आंवला नहीं खा पा रहे हैं तो आप आंवला की कैंडी का भी सेवन कर सकते हैं।
Health tips These diseases can be overcome by consuming these four things in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दो कच्ची कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसकी जगह पर आप रात को लहसुन को भिगो सकते हैं और फिर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने में और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में भी आराम देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These diseases can be overcome by consuming these four things in the morning
अंजीर के फायदे - फोटो : Pixabay

अंजीर

  • अंजीर में पाए जाने वाला जिंक, मैंगनीज, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी, ए और के जैसे कई खनिज काफी लाभदायक होते हैं। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी फिट रखता है। वहीं, फाइबर पेट को काफी देर तक भरा रख सकता है। अंजीर हमारे हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करती है। ऐसे में आप रात को इन्हें भिगा दें और फिर सुबह पीसकर दूध या पानी के साथ इनका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Health tips These diseases can be overcome by consuming these four things in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी

  • हल्दी में पाए जाने वाले गुण और करक्यूमिन नामक तत्व रक्तचाप, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, अवसाद और चिंता को ठीक करने में काफी मदद कर सकता है। आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed