फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: नहीं थम रहा जीका वायरस का खतरा, यहां जानें लक्षण से लेकर बचाव के तरीके तक सबकुछ

Wed, 14 Jul 2021 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Jul 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Health tips There have been twenty one cases of Zika virus in Kerala know its symptoms and methods of prevention
जीका वायरस काफी खतरनाक है - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

देश में भले ही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर फिलहाल शांत नजर आ रही है। लेकिन केरल जैसी जगहों पर अब भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं देखी जा रही है। इसके अलावा केरल में जीका वायरस का खतरा भी मंडरा रहा है, जिसने हर किसी को अलर्ट कर दिया है। शुरुआत में दो और अब ये मामले बढ़कर लगभग 21 तक पहुंच गए हैं, जो चिंता का विषय है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीका वायरस के अब राज्य में 21 मामले हो चुके हैं। ऐसे में कोरोना के बीच जीका वायरस का सामने आना, डॉक्टर्स से लेकर सरकारों तक के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में।

Health tips There have been twenty one cases of Zika virus in Kerala know its symptoms and methods of prevention
जीका वायरस - फोटो : pexels

क्या है जीका वायरस?

  • दरअसल, जीका वायरस का संक्रमण का असर पीला ज्वर, डेंगू और वेस्ट नाइल वायरस के बुखार की तरह ही होता है। व्यक्ति में जीका वायरस का संक्रमण एईडीज इजिप्टाय मच्छर के काटने से होता है। यहां आपको बताते चले कि ये वहीं मच्छर है, जिसकी प्रजाति से डेंगू वायरस फैलता है। वहीं, जीका वायरस गर्भवती मां से बच्चे में भी आ सकता है। हालांकि, इस वायरस की चपेट में कोई भी आ सकता है।
Health tips There have been twenty one cases of Zika virus in Kerala know its symptoms and methods of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जीका वायरस से संक्रमित लोगों में चिकनगुनिया और डेंगू जैसे लक्षण पाए जाते हैं। दरअसल, मच्छर के काटने के दो से सात दिन के बाद व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित होता है। इसके कुछ लक्षण हैं, जिनके बारे में जान लेते हैं। ये लक्षण दिखते ही आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips There have been twenty one cases of Zika virus in Kerala know its symptoms and methods of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:-

-बीमार होना
-बुखार आना
-मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन
Health tips There have been twenty one cases of Zika virus in Kerala know its symptoms and methods of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-सिरदर्द होना
-बदन पर दाने होना
-उल्टी आना या जी मिचलाना
-जोड़ों में दर्द होना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed