फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना कितना सामान्य? जानें गर्भवती महिला की सेहत से जुड़ी अहम बातें

Thu, 10 Oct 2024 08:16 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Health tips Precautions For Pregnant Ladies Know Weight Gain Symptoms During Pregnancy
गर्भवस्था मे कितना वजन बढ़ना सामान्य - फोटो : Pixabay

Pregnancy Tips : किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था बहुत ही नाजुक और अहम समय होता है। एक गर्भवती महिला के अंदर शिशु पल रहा होता है, जो नौ महीने बाद दुनिया में आता है। गर्भावस्था के दौरान हर महिला के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। गर्भावस्था में महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इन बदलावों में एक गर्भवती का बढ़ता वजन भी होता है। गर्भवती का वजन बढ़ना सामान्य बात है लेकिन एक सवाल जो हर महिला के मन में रहता है कि कितना वजन बढ़ना सही रहेगा? क्या गर्भावस्था में अधिक वजन बढ़ने के कारण प्रसव के दौरान परेशानी हो सकती है? पहली बार मां बनने जा रही महिलाएं वजन बढ़ने से चिंतित हो जाती हैं और अपनी डाइट पर नियंत्रण करने लगती हैं। हालांकि बिना सोचे समझें डाइट या व्यायाम के जरिए वजन कम करने का प्रयास गर्भवती के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सबसे पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि एक गर्भवती महिला के लिए वजन बढ़ना कितना सामान्य है? क्या वजन बढ़ने से प्रसव के दौरान समस्या हो सकती है?

Health tips Precautions For Pregnant Ladies Know Weight Gain Symptoms During Pregnancy
क्यो बढ़ता है गर्भवती का वजन - फोटो : istock

गर्भावस्था में वजन बढ़ने का कारण

गर्भवस्था में महिला का वजन बढ़ने का एक कारण होता है कि माता के शरीर में बच्चे का वजन भी शामिल हो जाता है। अगर जुड़वा बच्चे हैं तो 15 से 20 किलो तक वजन बढ़ना सामान्य है। इसके अलावा गर्भवती महिला के स्तन के आकार में वृद्धि होने, नाल के आकार में बढ़ोतरी, गर्भाशय के आकार में वृद्धि होने और शरीर में अतिरिक्त रक्त व तरल पदार्थ बनने के कारण भी वजन बढ़ने लगता है।

Health tips Precautions For Pregnant Ladies Know Weight Gain Symptoms During Pregnancy
कब बढ़ना शुरू होता है गर्भवती का वजन - फोटो : istock

कब बढ़ना शुरू होता है गर्भवती का वजन

गर्भवस्था के पहले तीन महीनों में महिला का सामान्य वजन  होता है, लेकिन बाद में हर सप्ताह पौना या 1 किलो तक वजन बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Precautions For Pregnant Ladies Know Weight Gain Symptoms During Pregnancy
गर्भवस्था मे कितना वजन बढ़ना सामान्य - फोटो : istock

गर्भावस्था में कितना बढ़ता है वजन

एक गर्भवती महिला में सामान्य: वजन 12 से 16 किलो तक बढ़ सकता है। जिन महिलाओं का वजन गर्भावस्था से पहले ही बढ़ा होता है, उनका प्रेग्नेंसी के दौरान लगभग 16 किलो तक वजन बढ़ सकता है। वहीं स्वस्थ महिलाओं का वजन लगभग 12 किलो तक बढ़ने की संभावना होती है।

विज्ञापन
Health tips Precautions For Pregnant Ladies Know Weight Gain Symptoms During Pregnancy
गर्भवस्था मे कितना वजन बढ़ना सामान्य - फोटो : istock

गर्भावस्था में अधिक वजन बढ़ने के जोखिम

गर्भवती का अगर सामान्य से ज्यादा वजन बढ़ने लगता है, तो माता और शिशु के लिए कुछ जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। अधिक वजन बढ़ने से गर्भवती को सी सेक्शन, प्रेगनेंसी के दौरान मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत और मैक्रोसोमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक वजन वाली माताओं के बच्चे का भविष्य में मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्या होने की संभावनी हो सकती है।

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed