{"_id":"60d4618f8ebc3ed7820b11b8","slug":"health-tips-know-here-whether-women-can-consume-curd-during-periods-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या पीरियड्स में महिलाएं खा सकती हैं दही? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: क्या पीरियड्स में महिलाएं खा सकती हैं दही? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में
हमारे जीवन में हमारे खानपान का अहम रोल होता है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी आहार लेना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने खाने मे पोषक तत्व, प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्व शामिल नहीं करते हैं, तो आपके बीमारी की चपेट में आने की ज्यादा संभावना बनी रहती है। लेकिन एक समस्या ऐसी भी है, जो महिलाओं को हर महीने होती है और वो है पीरियड्स। इस दौरान महिलाओं को तेज दर्द जैसी कई दिक्कतों से जूझना पड़ता है। यहां तक कि पीरियड्स के समय महिलाओं के कई चीजें करने पर पूरी तरह से रोक भी होती है। वहीं, पीरियड्स के समय महिलाएं इस बात को लेकर काफी उलझन में रहती हैं कि वे क्या खाएं और क्या न खाएं। ऐसी ही एक चीज है दही। इसको लेकर भी लोगों के मन में उलझन रहती है कि क्या वे पीरियड्स के दौरान इसका सेवन कर सकते हैं या फिर नहीं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 5
दही के फायदे
- फोटो : iStock
ये हैं दही के फायदे
-दही का सेवन करने से ये सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है, क्योंकि दही में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया इसमें हमारी मदद करते हैं
3 of 5
periods
- फोटो : सोशल मीडिया
-हड्डियों को पर्याप्त ताकत देने में मदद होती है
-पीरियड्स के दौरान अगर ताजे दही का सेवन किया जाए, तो इससे मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
curd benefits
- फोटो : istock
क्या दही खा सकते हैं या नहीं?
दरअसल, कुछ लोग मानते हैं कि पीरियड्स के समय खट्टी चीजों का सेवन करने से महिलाओं की परेशानी बढ़ सकती है। माना जाता है कि दही खाने से फ्लो बढ़ जाता है, जिसके कारण पेट दर्द बढ़ सकता है। जबकि विशेषज्ञों की राय इससे अलग है। वे मानते हैं कि दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है, इसलिए ये आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। यही नहीं, दही में मौजूद कैल्शियम मूड स्विंग्स, अवसाद और डिप्रेशन को दूर रखने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लस्सी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
पीरयड्स के दौरान ऐसे कर सकते हैं दही का सेवन
अगर आप पीरियड्स के दौरान दही खाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक तरीका अपना सकते हैं। आप दही का सेवन लस्सी, स्मूदी या फिर छाछ के रूप में कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर को हाइड्रेट करने और पोषक तत्वों को भरने में दही मदद करती है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।