फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन पांच 'सुपरफूड' को डाइट में जरूर करें शामिल, फंगल संक्रमण को कम करने की रखते हैं ताकत

Tue, 08 Jun 2021 05:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi Antifungal foods that keeps you safe from Fungal infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद


कोरोना के दैनिक मामलों में अब काफी हद तक कमी आ गई है, लेकिन ब्लैक फंगस एक अलग चिंता का विषय बना हुआ है। अब तक 10 हजार से अधिक लोग इसके शिकार हो चुके हैं, जिनमें से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कईयों को अपनी आंखें खोनी पड़ी हैं। हालांकि समय रहते अगर इसकी पहचान कर ली जाए, तो मरीज का इलाज हो जाता है। दरअसल, ब्लैक फंगस का संक्रमण हर किसी को नहीं हो रहा है, बल्कि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, इसके अधिकतर मामले उनमें ही देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप कोरोना से रिकवर हो चुके हैं, तो फंगल संक्रमण से बचाव के लिए आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि फंगल संक्रमण को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए? 

Health tips in hindi Antifungal foods that keeps you safe from Fungal infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन 

  • लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें सूजनरोधी, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और पाचन तंत्र को भी सही रखता है। इसलिए आप रोजाना लहसुन की दो-तीन कलियां चबा कर खा सकते हैं। 
Health tips in hindi Antifungal foods that keeps you safe from Fungal infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्याज 

  • लहसुन की तरह प्याज में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासाइटिक और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें कई तरह के विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटैशियम भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करते हैं। रोजाना प्याज के सेवन से लिवर और हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi Antifungal foods that keeps you safe from Fungal infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल का तेल 

  • नारियल एक एंटी-माइक्रोबियल आहार है, जिसका सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे दे सकता है। इसमें लॉरिक एसिड और कैप्रीलिक एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो फंगल संक्रमण से लड़ने में मददगार होती हैं। आप नारियल के तेल को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Health tips in hindi Antifungal foods that keeps you safe from Fungal infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दालचीनी 

  • इसमें भी सूजनरोधी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यह एक बेहतरीन औषधि के रूप में कार्य करती है। अगर आप रोजाना इसका सेवन चाय या सब्जियों के साथ करते हैं, तो इससे फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद मिल सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed