{"_id":"6103c2db8ebc3e586c0af1c2","slug":"health-tips-four-reasons-for-food-poisoning-in-monsoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसून अलर्ट: फूड पॉइजनिंग की ये हैं चार बड़ी वजह, इस मौसम में भूलकर भी न करें ये गलतियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मानसून अलर्ट: फूड पॉइजनिंग की ये हैं चार बड़ी वजह, इस मौसम में भूलकर भी न करें ये गलतियां
हम दिनभर में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें फायदा पहुंचा सके। सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, हम कई हेल्दी फूड्स खाते हैं। लेकिन कई बार कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हमें मौसम के हिसाब से खाना चाहिए नहीं तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। जैसे- मानसून के मौसम में। इस मौसम में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और कई बार कई चीजें ठीक से पच नहीं पाती हैं। वहीं, कुछ भी खाने की वजह से कई बार हमें फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन हमें ये समझना होगा कि मानसून के मौसम में हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, ताकि हमें ये दिक्कतें न हो सकें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 5
कच्चे अंडे के नुकसान
- फोटो : Pixabay
कच्चे अंडे का सेवन
अंडे का सेवन करना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मानसून के मौसम में कच्चे अंडे का सेवन करने से कई बार फूड पॉइजनिंग तक हो जाती है। जब हम कच्चे अंडे का सेवन करते हैं, तो ये साल्मोनेला बैक्टीरिया को हमारे शरीर में प्रवेश करवा सकता है, जिसकी वजह से आपको समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अंडे को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
3 of 5
चिकन मीट
- फोटो : Pixabay
आधा पक्का हुआ मांस
वैसे तो किसी भी मौसम में आधे पके हुए मांस का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन खासतौर पर मानसून के मौसम कच्चे मुर्गे के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए मांस दिखने तक ही न पकाएं, बल्कि इसे जब तक पकाएं जब तक इसके बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट न हो जाएं। इसके लिए आपको एक सुरक्षित आंतरिक तापमान पर मांस को पकाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बिना पके हुए डेयरी उत्पाद का सेवन करना
कच्चे दूध का सेवन करना इस मौसम में खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ये बैक्टीरिया को शरीर में ले जा सकता है, जो आपको बहुत बीमार करने के लिए काफी होते हैं। जो लोग जिम जाते हैं, वो कच्चे दूध, पनीर या बिना पके हुए डेयरी उत्पाद का ज्यादा सेवन करते हैं। इसलिए आपको इस मौसम में इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सब्जियों और फलों को बिना धोए खाने से
सब्जियों और फलों में साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया समेत कई अन्य बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, और मानसून के मौसम में तो ये खासतौर पर हो सकते हैं। हरी सब्जियों, गोभी, सलाद, पालक और टमाटर जैसी चीजों में ये विशेश रूप से हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप फलों और सब्जियों का सेवन करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोएं।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।