फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या गर्भावस्था के दौरान खा रहे हैं जंक फूड? आज ही छोड़ें, नहीं तो आपको और बच्चे को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Thu, 08 Jul 2021 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Jul 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Health tips Eating junk food during pregnancy can harm the woman and the baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, ये उसके खानपान पर भी निर्भर करता है। अगर आप पोषक तत्वों से भरे आहार का सेवन करते हैं, तो आप तंदुरुस्त रह सकते हैं, लेकिन अगर आप बाहर के खाने जैसे- जंक फूड का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं, गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए तो जंक फूड का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जब महिला को अपना खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। इस समय बच्चा भी मां से ही पोषण लेता है। ऐसे में अगर महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे बच्चे में पोषण तत्वों की कमी रह जाती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान जंक फूड खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

Health tips Eating junk food during pregnancy can harm the woman and the baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन तंत्र की दिक्कतें

  • जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसे इस दौरान कई दिक्कतें होती हैं, जिसमें से एक है गैस की समस्या। ऐसे में अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन करे तो ये उसके पाचन तंत्र को और बिगाड़ सकते हैं, जिसकी वजह से महिला को उल्टी, गैस, उपच और जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Health tips Eating junk food during pregnancy can harm the woman and the baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बच्चे की सेहत पर बुरा असर

 

  • कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान मां की जो आदतें होती हैं उनका असर कहीं न कहीं बच्चों की सेहत पर नजर आता है। ऐसे में अगर मां जंक फूड का सेवन करती है, तो जन्म के बाद बच्चे में भी बाहर के खाने को लेकर क्रेविंग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Eating junk food during pregnancy can harm the woman and the baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वजन बढ़ सकता है

  • जंक फूड वैसे ही काफी भारी खाना होता है, और अगर गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो इससे उनका वजन बढ़ सकता है। वहीं ज्यादा वजन बढ़ने के कारण महिलाओं में प्रीमैच्योर डिलीवरी, प्री-एक्लेम्पसिया और मिसकैरेज जैसे जोखिम बढ़ जाते है।
विज्ञापन
Health tips Eating junk food during pregnancy can harm the woman and the baby
Baby Born. New Born baby - फोटो : Pixabay

बच्चे को नहीं मिल पाते जरूरी पोषक तत्व

  • जब बच्चा मां के पेट में होता है, तो उसका सही विकास हो सके तो इसके लिए उसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे उन्हें मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन, हेल्डी फैट्स और अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed