डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, ये उसके खानपान पर भी निर्भर करता है। अगर आप पोषक तत्वों से भरे आहार का सेवन करते हैं, तो आप तंदुरुस्त रह सकते हैं, लेकिन अगर आप बाहर के खाने जैसे- जंक फूड का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं, गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए तो जंक फूड का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जब महिला को अपना खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। इस समय बच्चा भी मां से ही पोषण लेता है। ऐसे में अगर महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे बच्चे में पोषण तत्वों की कमी रह जाती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान जंक फूड खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र की दिक्कतें
- जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसे इस दौरान कई दिक्कतें होती हैं, जिसमें से एक है गैस की समस्या। ऐसे में अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन करे तो ये उसके पाचन तंत्र को और बिगाड़ सकते हैं, जिसकी वजह से महिला को उल्टी, गैस, उपच और जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे की सेहत पर बुरा असर
- कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान मां की जो आदतें होती हैं उनका असर कहीं न कहीं बच्चों की सेहत पर नजर आता है। ऐसे में अगर मां जंक फूड का सेवन करती है, तो जन्म के बाद बच्चे में भी बाहर के खाने को लेकर क्रेविंग रहती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वजन बढ़ सकता है
- जंक फूड वैसे ही काफी भारी खाना होता है, और अगर गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो इससे उनका वजन बढ़ सकता है। वहीं ज्यादा वजन बढ़ने के कारण महिलाओं में प्रीमैच्योर डिलीवरी, प्री-एक्लेम्पसिया और मिसकैरेज जैसे जोखिम बढ़ जाते है।
5 of 6
Baby Born. New Born baby
- फोटो : Pixabay
बच्चे को नहीं मिल पाते जरूरी पोषक तत्व
- जब बच्चा मां के पेट में होता है, तो उसका सही विकास हो सके तो इसके लिए उसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे उन्हें मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन, हेल्डी फैट्स और अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।